यूरोपीय देशों पर बढ़ेगा टैरिफ?: भारत के बाद अब यूरोपीय देशों पर उखड़े ट्रंप, रूस से तेल न खरीदने की दी चेतावनी, यूक्रेन के लिए क्या कहा?

भारत के बाद अब यूरोपीय देशों पर उखड़े ट्रंप, रूस से तेल न खरीदने की दी चेतावनी, यूक्रेन के लिए क्या कहा?
  • यूरोपीय देशों पर गुस्साए ट्रंप
  • भारत के बाद यूरोपीय देशों को यूएस की चेतावनी
  • रूस-यूक्रेन जंग से जुड़े हैं तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहले भारत को रूस से तेल ना खरीदने की चेतावनी दी और अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर दादागिरी करनी शुरू कर दी है। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं के साथ हुई मीटिंग में सख्त लहजे में रूस से तेल ना खरीदने की चेतावनी दी है। ट्रंप का कहना है कि इससे रूस को यूक्रेन पर हमले करने में सहायता मिल रही है। तेल का व्यापार बंद करने के अलावा उन्होंने यूरोपीय को रूस-यूक्रेन युद्ध के सिलसिले में चीन पर भी आर्थिक दवाब बनाने को कहा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यही कह कर भारत पर 25% टैरिफ बढ़ाया था।

कौन-कौन था बैठक का हिस्सा?

न्यूज एजेंसी के अनुसार, ट्रंप ने जिस बैठक में यह बातें बोली हैं उस मीटिंग में यूके के पीएम कीर स्टार्मर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की सहित अन्य यूरोपीय देश के नेता शामिल हुए थे। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि मीटिंग में ट्रंप ने यूरोपीय देशों को रूस से तेल ना खरीदने पर दबाव बनाया।

भारत ने उठाए थे सवाल

अमेरिका ने जब भारत पर एक्सट्रा 25% टैरिफ लगाने का एलान किया था उस वक्त भारत इसका विरोध किया। भारत ने अपना पक्ष यह कह कर रखा कि हमारे अलावा भी कई ऐसे देश हैं जो रूस से तेल खरीदते हैं। इस पर तो यूएस ने कोई एक्शन नहीं लिया। दूसरे देशों की बात तो बाद में आएगी अमेरिका खुद रूस से कई मिलियन डॉलर का व्यापार करता है।

ट्रंप ने क्यों बढ़ाया 25% टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में भारत पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भारत, रूस से तेल खरीदता है और उसे बाजार में बेच कर मोटा मुनाफा कमाता है। ट्रंप ने यहां तक बोल दिया था कि भारत को यूक्रेन में मर रहे लोगों की परवाह नहीं है। भारत के तेल खरीदने से रूस को आर्थिक मदद मिल रही है और वह यूक्रेन पर जम कर हमले कर रहा है। अब अमेरिका की ओर से कुछ इसी तरह का बयान यूरोपीय देशों के लिए भी दिया गया है।

Created On :   5 Sept 2025 5:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story