टैरिफ लगाने में आगे कौन?: अन्य देशों के मुकाबले अमेरिका पर भारत लगाते आया कितना टैरिफ? समझें 30 साल के पुराने रिकॉर्ड से

अन्य देशों के मुकाबले अमेरिका पर भारत लगाते आया कितना टैरिफ? समझें 30 साल के पुराने रिकॉर्ड से

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दे रहा है। हाल ही में ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। हालांकि, इसके कुछ दिनों बाद अब वे बैकफुट पर आते नजर आ रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को कि मैंने कभी भी भारत पर लगाए जाने वाले टैरिफ के प्रतिशत का खुलासा नहीं किया। इस दौरान उन्होंने समय-समय पर दावा किया कि भारत टैरिफ किंग है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाता है। हालांकि, ट्रंप का यह दावा बेबुनियाद है।

ट्रंप ने भारत को दी टैरिफ बढ़ाने की धमकी

दरअसल, ट्रंप चाहते हैं कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर दें। इस वजह से उन्होंने रूस से भारत की तेल खरीदी पर आपत्ति जताई थी। इतना ही नहीं, बल्कि ट्रंप ने चेतावनी भी दी थी कि भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाना होगा। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की इस धमकी पर कई तरह के सवाल उठने लगे थे। जिसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैंने कभी भी प्रतिशत नहीं बताया, लेकिन हम ऐसा कुछ जरूर करने वाले हैं। देखते हैं आगे क्या होता है।" इसके अलावा ट्रंप ने यह भी कहा था कि बुधवार को रूस के साथ एक बैठक होने वाली है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि यह बैठक कहां और किस विषय पर होगी। उन्होंने कहा, "हम देखेंगे क्या होता है और उसी समय निर्णय लेंगे।"

बता दें, अन्य देशों के मुकाबले भारत अमेरिकी निर्यात पर काफी कम टैरिफ लगाता है। वहीं, बीते 30 सालों में भारत के टैरिफ में काफी गिरावट दर्ज की गई है। 1990 में 56 प्रतिशत था, जो कि केवल 4.6 प्रतिशत रह गया। एनडीटीवी की रिपोर्ट की मानें तो, भारत का वेटेज टैरिफ वियतनाम, यूरोपीय संघ और इंडोनेशिया की तुलना में बेहद कम है। यूरोपीय संघ का 5 प्रतिशत और वियतनाम का 5.1 प्रतिशत टैरिफ है। जबकि, इंडोनेशिया का 5.7 प्रतिशत है।

क्या है वेटेज टैरिफ

यदि देखा जाए तो वेटेज टैरिफ साधारण टैरिफ की तुलना में अलग होता है। भारत का साधारण टैरिफ 15.98 प्रतिशत है, जो कि सभी प्रोडक्ट्स पर सामान रूप से लगता है। हालांकि, वेटेज टैरिफ आयात की मात्रा पर निर्भर करता है। जिस पर एक्चुअल ड्यूटी लागू की जाती है।

उधर, ट्रंप का आरोप है कि भारत बड़े पैमाने पर रूस से तेल खरीद रहा है और उसे मुनाफे में बेच रहा है। उन्होंने धमकी दी थी कि अमेरिका भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाएगा। भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद के लिए गलत तरीके से निशाना बनाने को लेकर अमेरिका और यूरोपीय संघ पर जोरदार पलटवार भी किया था।

Created On :   6 Aug 2025 6:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story