रूस राष्ट्रपति चुनाव: एक बार फिर राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे व्लादिमीर पुतिन, जीत हासिल किए तो 2030 तक बनेंगे रहेंगे राष्ट्राध्यक्ष

एक बार फिर राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे व्लादिमीर पुतिन, जीत हासिल किए तो 2030 तक बनेंगे रहेंगे राष्ट्राध्यक्ष
  • पुतिन जीत हासिल किए तो 2030 तक बनेंगे रहेंगे राष्ट्राध्यक्ष
  • एक बार फिर राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे व्लादिमीर पुतिन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 25 सालों से रूस की सत्ता में काबिज बैठे व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव की रेस में उतरने वाले हैं। अगले साल रूस में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। जिसमें व्लादिमीर पुतिन फिर से राष्ट्रपति पद के लिए किस्मत आजमाते नजर आएंगे। रूस के सबसे ताकतवर राजनीतिक शख्सियत पुतिन का राष्ट्रपति चुनाव जीतना लगभग तय माना जा रहा है। अगर पुतिन अगले साल राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो वह 2030 तक रूस की सत्ता में बने रहेंगे। पुतिन साल 1999 से ही सत्ता के शीर्ष पर बने हुए हैं। बता दें कि वह लंबे समय तक राष्ट्रपति बने रहने का रिकॉर्ड पहले ही बना चुके हैं।

पुतिन की बढ़ी लोकप्रियता

व्लादिमीर पुतिन उन चंद राष्ट्राध्यक्षों में एक हैं , जो बीते ढाई दशकों से सत्ता के शीर्ष पर बने हुए हैं। जब से रूस और यू्क्रेन के बीच जंग शुरू हुई है। तब से व्लादिमीर पुतिन की लोकप्रियता और बढ़ी है। रूस की ओर से पुतिन की जंग में अहम भूमिका हो चुकी है। पुतिन जोसेफ स्टालिन के बाद सबसे लंबे समय तक रूस में राष्ट्रपति बने रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। इसी साल पुतिन अक्टूबर में 71 साल के हुए हैं। हाल ही में रूस में एक सर्वे जारी हुआ है। जिसके मुताबिक 80 फीसदी लोगों ने पुतिन को समर्थन किया है। अब पुतिन एक बार फिर पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करते नजर आएंगे।

चुनावी मैदान में पुतिन

पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी है कि पुतिन के चुनाव लड़ने का फैसला हो चुका है। वे एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरेंगे। सूत्रों के मुताबिक, यूक्रेन से जारी युद्ध के हालात को देखते हुए रूस के लिए पुतिन की भूमिका पहले से ज्यादा अहम हो गई है। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि पुतिन की उम्मीदवारी को लेकर जल्द ही पार्टी की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन चुनावी मैदान में होंगे तो उनके मुकाबले में कोई नहीं रहेगा। इसके अलावा क्रेमलिन के प्रवक्ता ने पुतिन के बीमार होने के खबर को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी मीडिया ही ऐसी खबरें को फैलाने का काम करती है। जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Created On :   6 Nov 2023 1:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story