Joe Biden Suffering From Cancer: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, डोनाल्ड ट्रंप-कमला हैरिस ने जताया दुख

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, डोनाल्ड ट्रंप-कमला हैरिस ने जताया दुख
  • जो बाइडन हुए कैंसर के शिकार
  • गांठ ने लिया कैंसर का रूप
  • 82 वर्ष के हैं पूर्व राष्ट्रपति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन प्रोस्टेट कैंसर के शिकार हो गए हैं। बाइडेन के कार्यालय ने इस बात की जानकारी रविवार को दी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस ने इस बात का दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर बाइडेन के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

छोटी गांठ ने लिया कैंसर का रूप

मेडिकल टेस्ट के अनुसार, डॉक्टरों को पहले छोटी गांठ मिली थी। हालांकि बाद में इसने कैंसर का रूप ले लिया। जो बाइडेन के प्रवक्ता न जानकारी दी कि पूर्व प्रेसिडेंट ग्लेसन स्कोर 9 यानि कि ग्रेड ग्रुप 5 के कैंसर से पीड़ित हैं। कैंसर उनकी हड्डियों तक फैल गया है। स्थिति गंभीर है लेकिन फिलहाल इलाज की संभावना है।

डोनाल्ड ट्रंप ने जताया दुख

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेलानिया और मैं जो बिडेन के हाल ही में हुए मेडिकल निदान के बारे में सुनकर दुखी हैं। हम जो बाइडेन के शीघ्र और सफल स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

कमला हैरिस ने जाता दुख

डग और मैं राष्ट्रपति बाइडेन के प्रोस्टेट कैंसर डायग्नोसिस के बारे में जानकर दुखी हैं। हम इस समय उनके, डॉ. बाइडेन और उनके पूरे परिवार के लिए अपने दिलों और प्रार्थनाओं में हैं। जो एक योद्धा हैं - और मुझे पता है कि वह इस चुनौती का सामना उसी ताकत, लचीलेपन और आशावाद के साथ करेंगे जो हमेशा उनके जीवन और नेतृत्व को परिभाषित करता है। हम उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करते हैं।

ग्रेड ग्रुप 5 क्या है?

ग्लेसन स्कोर 9 जिसे ग्रेड ग्रुप 5 भी बोलते हैं, यह सबसे गंभीर रूप का कैंसर होता है। इसका मतलब यह है कि कैंसर के सेल्स तेजी से फैलने लगते हैं। हालांकि, सही समय पर इलाज इसके नियंत्रण में कर सकता है।

Created On :   19 May 2025 10:27 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story