दिल्ली शराब घोटाला मामला: ईडी के लॉकअप में बंद रहेंगे केजरीवाल , आज कोर्ट में पेश होंगे मुख्यमंत्री

ईडी के लॉकअप में बंद रहेंगे केजरीवाल , आज कोर्ट में पेश होंगे मुख्यमंत्री
  • शराब घोटाला मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल हुए गिरफ्तार
  • 2 घंटे पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने किया गिरफ्तार
  • आज कोर्ट में होगी सुनवाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार रात को कथित शराब घोटाले केस में गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, दिल्ली हाई कोर्ट में गुरुवार को मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी से बचने की याचिक को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। शीर्ष अदालत का फैसला आने के बाद ईडी की टीम देर शाम को सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर 10वां समन लेकर पहुंची थी। इस दौरान ईडी के शीर्ष अधिकारी और संयुक्त निदेशक कपिल राज भी मौजूद थे। इसके बाद ईडी ने सीएम केजरीवाल से करीब दो घंटे पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लोकसभा चुनाव से पहले उनकी गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया। दिल्ली के शराब नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर देशभर के कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक तरफ जहां कई विपक्षी दलों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को केंद्र की भाजपा सरकार की साजिश बताई। तो वहीं, सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने इसे दिल्ली सरकार की नीतियों के खिलाफ जीत की बात कही है। इस बीच ईडी के अधिकारी उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर ले गए। यहां उनका मेडिकल टेस्ट करने के लिए डॉक्टर्स की टीम भी पहुंची थी। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में दिन से रात तक चले सियासी हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आज यानी शुक्रवार को ईडी की टीम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट में पेश करेगी।

Live Updates

  • 21 March 2024 3:59 PM

    यह एक राजनीतिक साजिश - अतिशी

    अरविंद केजरिवाल की गिरफ्तारी पर दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा, "यह स्पष्ट है कि ईडी और बीजेपी अदालतों का सम्मान नहीं करते हैं। अगर ऐसा होता तो वे आज ही अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापा मारने नहीं आते। यह एक राजनीतिक साजिश है और वे अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए यहां आए हैं।"

  • 21 March 2024 3:57 PM

    सीएम आवास के बाहर कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

    आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। ईडी की टीम पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल के आवास पर मौजूद है।

Created On :   21 March 2024 3:41 PM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story