बिहार सियासत: ललन सिंह ने दिया जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी

ललन सिंह ने दिया जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी
  • ललन सिंह ने दिया जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से जारी सस्पेंस के ऊपर से पर्दा उठ चुका है। जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ललन सिंह ने अपना इस्तीफा आज सुबह से चल रही कार्यकारिणी की बैठक में दिया है। अपने इस्तीफे के साथ ललन सिंह ने पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में सीएम नीतीश का नाम आगे रखा। जेडीयू ने ललन सिंह के इस्तीफे के तुरंत बाद पार्टी के नए अध्यक्ष का एलान भी कर दिया है। पार्टी में अब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संभालेंगे। पार्टी आज शाम 5 बजे नए अध्यक्ष नीतीश कुमार के नाम का एलान करेगी।

नीतीश कुमार बने जेडीयू के नए अध्यक्ष

अपने भाषण में ललन सिंह ने कहा, "चुनाव में अपनी सक्रियता को देखते हुए में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं और नीतीश कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित करता हूं।" नए अध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार के नाम के प्रस्ताव पर पार्टी के बाकी नेताओं ने सर्वसम्मति से सहमति दी। इसके साथ ही पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में आ गई।

इंडिया गठबंधंन के साथ रहेगी जेडीयू

गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। रिपोर्ट्स की माने तो इस मीटिंग में नीतीश कुमार ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा से उनकी कोई बातचीत नहीं चल रही है और पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाने के निर्देश भी दिए हैं।

लालू यादव से नजदीकियां बनी कारण

ललन यादव के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की कोई भी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह के काम करने के तरीके और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनकी बढ़ती नजदीकियों की वजह से नाराज थे। यही वजह है कि पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश ललन सिंह को अध्यक्ष पद से हटाना चाहते थे।

Created On :   29 Dec 2023 7:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story