सावन के लिए परफेक्ट है एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के ट्रडिशनल आउटफिट, आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

सावन के लिए परफेक्ट है एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के ट्रडिशनल आउटफिट, आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन के महीने को शुरु होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बाकी है। सावन के महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। लोग व्रत उपवास के साथ ही पूजा-पाठ करते हैं। खासतौर पर नई नवेली दुल्हन सोमवार के दिन सजधज कर पूजा पाठ करती हैं। शिव जी का प्रसन्न करने के लिए महिलाएं सजधज कर मंदिर जाती हैं भगवान की पूजा करती हैं। ऐसे में सभी महिलाएं चाहतीं है कि, वे सबसे सुंदर लगें। वहीं हर त्यौहार पर्व पर वे सबसे अलग और सुंदर आउटफिट अपने लिए चुने ताकी हर कोई उनकी तारीफ करे। इसलिए आज हम आपको एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के कुछ ट्रडिशनल लुक्स दिखाएंगे जिससे आईडियाज लेकर आप सावन के महीने में सबसे सुंदर लग सकती हैं।

डीप नेकलाइन के साथ शॉर्ट स्लीव कुर्ते लुक में मृणाल ठाकुर बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। उन्होंने कुर्ते तो प्लाजो पैंट के साथ कैरी किया है। पर्पल शीर दुपट्टा उनके लुक को कंपलीट कर रहा है। एक्ट्रेस ने अपने बालों में गजरा लगाया है।

मृणाल ठाकुर का सलवार-सूट वाला लुक भी काफी ग्लैमरस लग रहा है। उनके ब्लू सूट में एंब्रायडरी वर्क भी किया गया है। उन्होंने स्टेटमेंट ज्वैलरी को आउटफिट के साथ कैरी किया है। यह आपको कंफर्टेबल और क्लासी लुक देगा।

वी नेकलाइन के साथ लेस और कुर्ता और शरारा में मृणाल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके ग्रीन शेड वाले कुर्ते में फ्लोरल वर्क किया गया है। एक्ट्रेस ने ऑक्सीडाइस्ड ज्वेलरी पहनी हैं। स्लीक आईलाइर और ग्लोसी लिप्स में उनका लुक परफेक्ट लग रहा है।

मृणाल ठाकुर का पेस्टल पिंक ग्लिटर वाला शरारा भी किसी स्टाइलिश आउटफिट से कम नहीं है। स्ट्रैपी शॉर्ट कुर्ते में प्लंजिंग नेकलाइन दी गई है। उन्होंने शरारा के साथ ब्लश पिंक शेड का नेट दुपट्टा कैरी किया है।

अगर आप साड़ी में सहज महसूस करती हैं तो आप एक्ट्रेस की तरह बनारसी साड़ी पहन सकती हैं ये साड़ी हमेशा ट्रेंड रहती हैं और सुंदर लुक देती हैं। आप इसके साथ मृणाल की तरह टेम्पल ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   4 July 2023 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story