अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: अपने आसपास की महिलाओं को खास अंदाज में दें बधाई, इन खूबसूरत संदेशों को पढ़कर बन जाएगा उनका दिन

अपने आसपास की महिलाओं को खास अंदाज में दें बधाई, इन खूबसूरत संदेशों को पढ़कर बन जाएगा उनका दिन
  • विश्व भर में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाएगा
  • जीवन में महत्व रखने वाली महिलाओं को भेजे खास संदेश
  • स्पेशल मैसेज से उनका दिन बनेगा खास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में महाशिवरात्रि के साथ-साथ 8 मार्च को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की धूम भी रहेगी। शास्त्रों में महिलाओं को विशेष स्थान दिया गया है। महिलाओं को हिंदू शास्त्रों में पूज्य और देवी का रूप माना गया है। मौजूदा दौर की बात करें तो महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी कीर्ति स्थापित कर रही है। विश्व भर में महिलाएं अपनी बुद्धि, कला और ज्ञान का लोहा मनवाती आई हैं। कला, खेल, बिजनेस, साइंस से लेकर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी महिलाओं ने झंडे गाड़े हैं। महिलाओं के अस्तित्व को महत्व और सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जाता है।

इस महिला दिवस आप अपने करीबी महिलाओं को विशेष संदेश भेजकर उनका दिन खास बना सकते हैं। यहां बताए संदेशों से इंस्पिरेशन लेकर आप अपने जीवन में विशेष स्थान रखने वाली महिलाओं को स्पेशल फील करवा सकते हैं।

अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता,

वो देखो एक औरत आ रही है।

हैप्पी वुमन्स डे!


हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए

हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए

हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए

पर एक स्त्री अकेली ही काफी है

घर को स्वर्ग बनाने के लिए!

हैप्पी वुमन्स डे!


कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता है

लेकिन सच तो ये है कि

औरत के बिना कोई घर नहीं होता है।

हैप्पी वुमन्स डे!


पापा की वो लाडली,

मां की वो दुलारी

दिल से है नादान,

पर करती है सब पर जान कुर्बान,

है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान

हैप्पी वुमन्स डे डियर!


सबका ध्यान रखती हो

सबका दर्द बांटती हो,

ईंटों के मकान को घर बनाती हो

मैंने तुम जितना मजबूत किसी को नहीं देखा!

हैप्पी वुमन्स डे!


हर दिन होना चाहिए नारी के नाम,

बिना रुके करती है वो हर काम।

उनके लिए न करो समर्पित सिर्फ एक दिन

नारी को करो नमन प्रतिदिन।

हैप्पी वुमन्स डे!


Created On :   4 March 2024 1:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story