दर्शनीय स्ठल: अयोध्या जाने का बना रहे हैं प्लान तो पहुंच कर जरूर करें तुलसी स्मारक भवन के दर्शन, यहां रोज होती है रामलीला

अयोध्या जाने का बना रहे हैं प्लान तो पहुंच कर जरूर करें तुलसी स्मारक भवन के दर्शन, यहां रोज होती है रामलीला
  • अयोध्या जाने का बना रहे हैं प्लान तो पहुंच कर जरूर करें तुलसी स्मारक भवन के दर्शन
  • तुलसी स्मारक भवन में रोज होती है रामलीला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या एक एतिहासिक और धार्मिक शहर है जिससे भारत के लगभग हर हिंदू की आस्था जुड़ी हुई है। इन दिनों इस शहर की चर्चा हर भारतवासी के मुंह पर है क्योंकि कई सालों के इंतजार के बाद अब अयोध्या में भगवान राम का आगम होने जा रहा है। ये हर राम भक्त के लिए बड़ा और एतिहासिक दिन होने वाला है। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। इस भव्य समारोह में दूर दूर से लोग शामिल होने पहुंचेंगें। लगभग सभी लोग इस एतिहासिक दिन के गवाह बनना चाहते हैं। अगर आप भी अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप अयोध्या में राम मंदिर के अलावा तुलसी स्मारक भवन धूम सकते हैं। ये अयोध्या के प्रमुख दर्शश्निय स्थलों में से एक है।

क्यों खास है तुलसी स्मारक भवन

16वीं सदी के संत-कवि गोस्वामी तुलसीदास की स्मृति में तुलसी स्मारक भवन को स्थापित किया गया था। कहा जात है कि, यहां तुलसीदास ने रामचरित की रचना की थी। अयोध्या में राजगांग क्रॉसिंग पर राष्ट्रीय राजमार्ग के पूर्वी छोर पर स्थित, स्मारक 1969 में बनाया गया था, उस समय के उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री विश्वनाथ दास थे। विशाल पुस्तकालय में आपको समृद्ध साहित्य का भंडार देखने को मिल जाएगा। स्मारक में 'अयोध्या अनुसंधान संस्थान' नामक एक शोध केंद्र भी है। इसका उपयोग अयोध्या के बारे में साहित्यिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जानकारी के अध्ययन और महत्व को जोड़ने के लिए किया जाता है। केंद्र रामायण कला और शिल्प को भी प्रदर्शित करता है और इसमें रामकथा का रोजाना पाठ भी होता है।


टाइमिंग

समय- सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक

रामलीला प्रदर्शन- शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक

लाइब्रेरी- सुबह 10:30 बजे - शाम 4:30 बजे

कार्यालय- सुबह 10:00 बजे - शाम 5:00 बजे

प्रवेश शुल्क- निःशुल्क

Created On :   14 Jan 2024 11:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story