ईद पर दिखना है स्टाइलिश और ट्रेंडी तो ड्रेस के हिसाब से चुने ये हेयर स्टाइल, दिखेंगी सुंदर

ईद पर दिखना है स्टाइलिश और ट्रेंडी तो ड्रेस के हिसाब से चुने ये हेयर स्टाइल, दिखेंगी सुंदर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अब कुछ ही दिन में बकरीद आने वाली है। इस्लाम धर्म में बकरीद या ईद-उल-अजहा का त्योहार बहुत खास माना जाता है। इस दिन कुर्बानी का विशेष महत्व है। इस्लाम में सभी लोग मिल जुल कर इस त्योहार को मनाते हैं। सभी एक दूसरे के घर जाते हैं बधाईंया देते हैं। इस साल ईद 29 जून को पूरे देश में मानई जाएगी। इस खास दिन को खास बनाने के लिए खास दिखना बेहद जरूरी है ऐसे में लडकियां तो अपनी पूरी तैयारी कर लेती हैं ऐसे में हममें से अधिकांश लोगों ने नए कपड़े खरीद लिए होंगे। लेकिन कपड़ो के साथ अपने लुक को सुंदर बनाने के लिए सही एसेसरीज पहनना भी बेहद जरुरी है। अगर आपकी ड्रेस के साथ सही हेयर स्टाइल नहीं होगी तो आपका लुक अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए आज हम आपको कुछ ट्रेंडी हेयर स्टाइल बताने जा रहे हैं जिससे आप आपने लुक को स्टाइल कर सकते हैं।

स्लीक बन

इस तरह की हेयर स्टाइल काफी ट्रेंड में हैं अगर आप साड़ी पहन रहीं हैं तो आप स्लीक बन बना सकती हैं। ये आपको स्टाइलिश लुक देगा।

वेव हेयर स्टाइल

शरारा सेट के साथ इस तरह की वेव हेयर स्टाइल बेहद कमाल की लगती है। अगर आप इसका चयन करेंगी तो आपके बाल भी ज्यादा घने लगेंगे और आपका लुक भी काफी अलग लगेगा।

स्ट्रेट हेयर

अगर आपको अपना लुक सिंपल रखना है तो आप बालों को स्ट्रेट करके खुला छोड़ सकती हैं। एथनिक वियर के साथ स्ट्रेट खुले बाल काफी अच्छे लगते हैं।

बनाएं चोटी

अगर आप खुले बालों में सहज नहीं रहती हैं तो आप चोटी बना कर खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

सॉफ्ट कर्ल

अपनी बालों में अगर आप पीछे से हल्के कर्ल करेंगी तो ये देखने में बेहद खूबसूरत लगेंगे। एथनिक वियर के साथ ये लुक बेहद कमाल का लगता है।

कर्ली हेयर

कर्ली हेयर देखने में बेहद ही संदर लगते हैं आप चाहें तो किसी भी ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ कर्ली हेयर कर सकती हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   27 Jun 2023 12:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story