क्या आप भी हैं मोटापे से परेशन, भूल कर भी ना करें इन चीजों का सेवन

Are you also troubled by obesity, do not forget to consume these things
क्या आप भी हैं मोटापे से परेशन, भूल कर भी ना करें इन चीजों का सेवन
हेल्थ टिप्स  क्या आप भी हैं मोटापे से परेशन, भूल कर भी ना करें इन चीजों का सेवन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोटापा को लेकर अवेयरनेस फैलाने के लिए कई सेमिनार और कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। ताकि लोग मोटापा के बारे में  सही जानकारी प्राप्त कर पाएं। और उसके बाद मोटापा कम करने करने के लिए मेहनत करें। WHO के मुताबिक, दुनिया भर में लगभग 39 प्रतिशत युवा मोटापे का शिकार है। वे वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट के साथ मार्केट में मिलने वाले कैलोरी फूड, लो कार्ब फूड, लो फैट फूड, फैट-फ्री फूड को अपनी डाइट में शामिल करते है। ऐपको बता दें कि,  ऐसे फूड के इस्तेमाल से भी वजन कम होने की जगह बढ़ जाता है। जैसे मार्केट में मिलने वाली कुछ चीजें जिन्हें  हम हेल्दी समझकर खाते हैं, चॉकलेट, चीनी इनमें प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकते है। अगर रोजमर्रा में ऐसी चीजों को खाने में शामिल किया जाए, तो वजन बढ़ जाता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें हेल्दी कहा जाता है, लेकिन वे ही मोटापे का कारण बनती हैं।

दही वजन कम करने में मदद करता है, यह बात सच हैं, लेकिन वो दही सादा होना चाहिए, क्योंकि उसमें प्रोटीन काफी अधिक मात्रा में होता है, लेकिन  मार्केट में मिलने वाले फ्लेवर्ड दही का सेवन करने से आप का वजन कम होने की जगह बढ़ सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक लो-फैट दही में एक्स्ट्रा शुगर मिलाई जाती है, जिससे  वजन बढ़ सकता हैं। एक स्टडी के मुताबिक, 1 कप फ्लेवर्ड दही में 29 ग्राम चीनी पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से बचें। 

मार्केट में मिलने वाली आर्टिफिशिअल प्रोटीन शेक और स्मूदी को दुनिया में काफी फेम मिला है। एक्सपर्ट के मुताबिक पहले से तैयार करके रखी हुई स्मूदी में चीनी पाई जाती है। इसके अलावा पहले से तैयार किए गए प्रोटीन शेक में लगभग 400 कैलोरी पाई जाती है।

नारियल पानी दुनिया भर में काफी पसंद किया जाने वाला ड्रिंक है। यह ड्रिंक विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल से भरपूर होता है। लेकिन अगर मार्केट में मिलने वाला पैकेज्ड नारियल पानी पीते हैं, तो उसमें चीनी मिली होती है। जो कि उसे अनहेल्दी बना देती है। इसलिए हमेशा नेचुरल नारियल पानी का ही सेवन करें। 

मार्केट में  मिलने वाले पैकेज्ड जूस पर बड़े-बड़े शब्दों में लिखा रहता है "नेचुरल जूस", पर क्या आप जानते है उस जूस को लंबे समय तक प्रयोग में लाने के लिए उसमें प्रिजर्वेटिव्स और मिठास के लिए चीनी भी मिलाई जाती हैं, जो कि वजन कम करने की जगह वजन बढ़ा ती है। 

वजन कम करने के लिए कई लोग प्रोटीन बार का सेवन करते हैं। पर क्या आप को पता है की यह प्रोटीन बार कैलोरी में काफी हाई होते है। उन्हें लंबे समय तक प्रयोग करने लायक बनाने के लिए प्रिजर्वेटिव्स भी मिलाए जाते हैं। एक प्रोटीन बार में 24 ग्राम शुगर पाई जाती है। इसलिए प्रोटीन बार का सेवन करने से भी  मोटापा बढ सकता है।

शुगर-फ्री में  मैदा और पाम ऑयल पाया जाता है। जो की आप की सेहत के लिए काफी नुकसान दायाक  होता है।  इसके साथ ही उसमें नमक और फैट की मात्रा काफी अधिक होती है। जिससे वजन कम होने की अपेक्षा बढ़ जाता है।

Created On :   5 March 2022 9:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story