शादियों में ट्रेडिशनल वियर को पहनकर हो चुके हैं बोर, तो अपनाइए ये नया टच

Bored of wearing traditional wear in weddings, so adopt this new touch
शादियों में ट्रेडिशनल वियर को पहनकर हो चुके हैं बोर, तो अपनाइए ये नया टच
ऑउटफिट शादियों में ट्रेडिशनल वियर को पहनकर हो चुके हैं बोर, तो अपनाइए ये नया टच

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। शादी का सीजन चल रहा है। आपको भी कई वेडिंग पार्टिस में शामिल होना होगा। वेडिंग सीजन हो या पार्टी महिलाएं हर फंक्शन पर फेशनेवल और स्टाइलिश दिखने के लिए ट्रेंड को फॉलो करती हैं। आप अलग अलग  बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देखती हैं और उनका ट्रेंड फॉलो करती हैं। इन दिनों शादियों का सीजन भी जारी हैं। ऐसे में हर कोई इस खास मौके पर खूबसूरत दिखने के साथ ही स्टाइलिश भी दिखना चाहता है। अगर आप वही पुरानी साड़ी और लहंगे पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में, जिन्हें पहनकर आप न केवल अलग लुक बल्कि आप स्टाइलिश दिखेंगे।

सीखें साड़ी स्टाइलिंग के नए तरीक़े साड़ी क्वीन शिल्पा शेट्टी से - Try new  saree style like Shilpa Shetty | फेमिना हिन्दी

धोती साड़ी-
आजकल धोती साड़ी काफी ट्रेंड में हैं। इसमें आप न केवल स्टाइलिश दिखेंगी, बल्कि ट्रेडिशनल लुक में काफी अलग नजर आएंगी। सिपंल सोवर फैब्रिक की साड़ी के साथ आप हैवी वर्क वाले ब्लाउज को केरी कर सकती हैं। इसके साथ आप हाई हील्स पहनकर और खुले बाल रखकर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। धोती साड़ी आप अलग अलग एप से मंगवा सकती हैं नहीं तो अपने डिजाइनर से बनवा सकती हैं।

Malaika 4 | दिवाली पार्टी में गोल्डन लहंगा पहनकर पहुंची मलाइका, लूटी सारी  लाइमलाइट | Gallery Photogallery at india.com

स्कर्ट संग प्लजिंग नेकलाइन-
आप लहंगा पहना चाहती हैं तो, इसके लिए एक अलग स्टाइल फॉलो कर सकती हैं। आप हेवी वर्क वाली लॉन्ग स्कर्ट के साथ प्लजिंग डीप ब्लाउज पेयर कर सकती हैं। इसमे आप पुरा इंडो वेस्टर्न लुक पा सकती हैं, जो कि अभी ट्रेंडिंग में है। लेकिन यह आपको लहंगा की तुलना काफी अलग लुक देगा। आप इस आउटफिट्स को बजार से खरीद सकती हैं। इसके अलावा इसे खुद कस्टमाइज भी करवा सकती हैं।

Whats-App-Image-2022-12-09-at-15-43-01-1

पलाजो सेट-
पलाजो सेट आजकल काफी चल रहा हैं। आप पलाजो सेट में भी अलग और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। ओवरस्साइज पलाजो के साथ ब्लेजर डिजाइन का कुर्ता पहन सकती हैं। यह आउटफिट आपको क्लासी लुक देगा। इसे आप अपने टेलर की मदद से बनवा सकती हैं। इसके साथ आप हेवी ईयररिंग्स कैर्री कर सकती हैं। 

Janhvi kapoor (3319×4493) : r/BollywoodUHQonly

ब्लाउज और श्रग के साथ पहने पलाजो-
पलाजो बीते कुछ समय से काफी चलन में हैं। आप वही पुराने पलाजो पहन पहनकर बोर हो चुकी हैं,तो इसके लिए आपको पलाजो के साथ ब्लाउज वियर करना होगा। इसके साथ ऊपर श्रग केरी कर आप इसे ट्रेडिशनल टच दे सकती हैं। इस तरह के आउटफिट्स अभी मारर्केट में काफी आसानी से मिल सकती हैं। इसके साथ आप ईयररिंग,ज्वेलरी भी कैर्री कर सकती हैं।

 

Created On :   9 Dec 2022 9:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story