गर्मियों में जरुर करें पुदीने का सेवन, मिलते हैं कई बड़े फायदे

Do consume mint in summer, get many great benefits
गर्मियों में जरुर करें पुदीने का सेवन, मिलते हैं कई बड़े फायदे
विश्व स्वास्थ्य दिवस विशेष गर्मियों में जरुर करें पुदीने का सेवन, मिलते हैं कई बड़े फायदे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आ गया हैं। ऐसे में आपको अपनी सेहत का काफी ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों में जितना हो सके उतनी ठंडी चीजे खाएं जिससे आपके शरीर में गर्मी ना बने। ऐसे में पुदीना खाने से शरीर को कई फायदे होते है, क्योंकि पुदीने की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इस मौसम में पुदीने की चटनी, शरबत, जलजीरा या किसी भी तरह से इसका सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। इसका इस्तेमाल शरीर को ठंडा रखने के रूप में ही नहीं, बल्कि खाने के स्वाद को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। पुदीना एक नेचुरल हर्ब है, जो एसिडिटी, बदहजमी जैसी बीमारियों का चुटकी में इलाज करता है। चलिए जानते हैं, गर्मी के मौसम में पुदीने का सेवन करने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

पाचन शक्ति सुधारना

पुदीना में फाइटोन्यूट्रिएन्ट्स और एंटीऑक्सिडेंट होते है, जो भोजन को आसानी से पचाता हैं। इस हर्ब में मेन्थॉल होता है। अक्सर लोगों को बदहजमी के कारण पेट में गैस बनने की समस्या शुरू हो जाती है। पुदीना के सेवन से गैस की समस्या दूर होती है। इसकी पत्तियां हाजमे के लिए एक अच्छा उपाय हैं। गर्मी के मौसम में उल्टी जैसा  महसूस हो, तो पुदीना का रस पिएं।

त्वचा में निखार लाए

गर्मी में होने वाली स्किन की बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए पुदीने का सेवन करना चाहिए। पुदीने से तैयार फेस पैक लगाने से झुर्रियां और बारीक लकीरें नहीं होती हैं। पुदीने का सेवन करने से कम उम्र में बढ़ती उम्र के लक्षण नजर नहीं आते हैं। इससे स्किन जवां बनी रहती है।

 लू से बचाए

गर्मी में लू से बचने के लिए भी पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। घर से बाहर जाना हो तो पुदीने का रस पिएं या इससे तैयार शरबत पीकर ही घर से निकलें। लू यानी हीट स्ट्रोक से बचाव होगा। गर्मी में जब भी पेट दर्द हो, तो पुदीने को जीरा, काली मिर्च और हींग के साथ मिलाकर खाएं इससे पेट दर्द से आराम मिलता है।

मुंह की बदबू को भगाए

जिनके मुंह से अधिक बदबू आती है, वो पुदीने की पत्तियों का सेवन करें। कुछ पत्तियों को चबाने से बदबू दूर हो जाती है और सांसों में ताजगी का अहसास होता है। पुदीने की पत्तियों को पानी में उबाल लें और इसे ठंडा करके कुल्ला करने से बदबू चली जाएगी।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

 

Created On :   5 April 2023 12:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story