अपनी सेहत के लिए मत बनिए रावण, करिए डाइट से जुड़ी इन बुरी आदतों का दहन

Do not become Ravana for your health, burn these bad habits related to diet
अपनी सेहत के लिए मत बनिए रावण, करिए डाइट से जुड़ी इन बुरी आदतों का दहन
दशहरा अपनी सेहत के लिए मत बनिए रावण, करिए डाइट से जुड़ी इन बुरी आदतों का दहन

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इसलिए इस दिन आप भी कुछ ऐसा कर सकते हैं जिससे आप अपने जीवन में आने वाली बुराइयों पर विजय पा सकें। हम सभी किसी ना किसी बुरी आदतों से घिरे हुए हैं। हमें हमारी इन आदतों को दूर करना चाहिए जिन्हें हम ने खुद अपनाया है। जिसकी वजह से हम कहीं ना कहीं आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं और बीमारियों का शिकार बन रहे हैं। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इसलिए इस दिन आप भी कुछ ऐसा कर सकते हैं जिससे आप अपने जीवन में आने वाली बुराइयों पर विजय पा सकें।

शराब पीना
बहुत अधिक शराब पीने से आपको जीवन में जल्दी दिल की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इससे उच्च रक्तचाप, हार्ट फेलियर या स्ट्रोक हो सकता है। शराब से बचना सबसे अच्छा है।

धूम्रपान करना
 धूम्रपान से फेफड़ों की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, ज्यादातर मामलों में धूम्रपान से फेफड़ों का कैंसर होता है। यदि आप धूम्रपान करते हैं, तो इसे छोड़ने का यह सही समय है।

नाश्ता छोड़ना
सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण खाना होता है। जो लोग नाश्ता नहीं करते, उनमें कैल्शियम, फाइबर और विटामिन और खनिजों जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए सुबह उठकर नाश्ता जरूर करें।

डिहाइड्रेशन

डिहाइड्रेशन को कम आंकना आपकी बहुत बड़ी भूल हो सकती है। चाहे वजन कम करना हो या समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बनाए रखना हो, पानी से बेहतर कुछ भी नहीं है। हालांकि पानी खुद को हाइड्रेट रखने के लिए सबसे अच्छी चीज है। आप कुछ ऐसे पेय भी पी सकते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं जैसे कि नीम्बू पानी या फ्रूट स्मूदी। 

अधिक मीठी चीजों का सेवन करना 

जिन लोगों को ज्यादा मीठा खाने की आदत होती है, उनमें ब्लड शुगर बढ़ने के कारण कम उम्र में ही डायबिटीज की समस्या हो जाती है। वहीं, अत्यधिक मीठा या चीनी खाने से शरीर पर चर्बी चढ़ने लगती है और स्किन ढीली हो सकती है। ये सभी समस्याएं समय से पहले बूढ़ा बनाने के लिए काफी हैं। 

जंक फूड से रहें दूर 

जंक फूड का अधिक सेवन आपके लिए जहर के समान है। इनके सेवन से आपके शरीर को किसी प्रकार का न्यूट्रीशन प्राप्त नहीं होता है। इससे मोटापे और भोजन में रुचि कम होने की समस्य उत्पन्न होती है। अगर शाम को भूख लगे तो हमें फास्ट फूड की जगह फलों का सेवन करना चाहिए। फल शरीर के लिए लाभदायक होते हैं।   

फाइबर है जरूरी
भोजन में रेशेदार पदार्थों का सेवन ना करना भी बुरी आदतों में शुमार है। इसलिए  खाने में ब्रेड बिस्किटस की जगह रोटी और दलिया, सूप की जगह कच्ची सलाद व फलों के रस की जगह पूरे फलों का सेवन करें। हमें धीरे धीरे इन आहार को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए ताकि हम बुरी आदतों को छोड़ सकें। 

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   4 Oct 2022 9:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story