शादी के लिए खरीदने जा रही हैं ज्वैलरी, तो इन एक्ट्रेस के लुक्स को एक बार जरूर देखें

If you are going to buy jewelery for marriage, then definitely check out the looks of these actresses.
शादी के लिए खरीदने जा रही हैं ज्वैलरी, तो इन एक्ट्रेस के लुक्स को एक बार जरूर देखें
ब्यूटी टिप्स शादी के लिए खरीदने जा रही हैं ज्वैलरी, तो इन एक्ट्रेस के लुक्स को एक बार जरूर देखें

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। शादीयों का सीजन आ गया है। होने वाली दूल्हन अपनी शादी की तैयारियों में जोरो शोरों से लग गई होंगी। कपड़ों से लेकर गहनों, फुटवियर और मेकअप की ज्वैलरी की शॉपिंग भी कर रही होंगी। लड़किया अपने खास दिन के लिए कोई कमी नहीं रखना चाहतीं। वे शादी के दिन सबसे सुंदर लगना चाहती हैं। अगर आपकी शादी भी नजदीक है और आप अपने लिए वेडिंग ज्वैलरी खरीदने जाने वाली हैं। तो एक बार इन एक्ट्रेस के वेडिंग लुक को जरूर देखें। इन्हें देखने के बाद आप को कई सारे आइडियास मिल जाएगें कि कैसे आप अपने लंहगे या साड़ी के साथ ज्वैलरी को मैंच कर सकतीं हैं। 

कटरीना कैफ
कटरीना ने ब्राइडल लुक के लिए गोल्ड का चोकर नेकपीस पहना था। जिसके साथ कस्टमाइज्ड कलीरे और डबल माथा पट्टी पहना था। इस तरह के ज्वैलरी सेट को आप बाजार से खरीद सकते हैं। ये आसानी से मिल जाएंगे। वहीं हाथों में चूड़ा पूरे लुक की शोभा बढ़ा रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

दीपिका पादुकोण 

अगर आप हैवी ज्वैलरी पसंद करती हैं तो दीपिका पादुकोण के वेडिंग लुक से टिप्स ले सकती हैं। दीपिका ने अपनी शादी में लाल रंग के जोड़े के साथ खास ज्वैलरी को चुना था। जिसमे भारी-भरकम झुमकों के साथ हैवी गले से चिपका हैवी नेकपीस शामिल था। वहीं माथपट्टी और उसकी डिजाइन भी पूरे चेहरे को ढंक रही थी। जिसके साथ दीपिका ने बड़ी सी नथ को कैरी किया था। अगर आप लहंगे की बजाय साड़ी पहनने वाली हैं शादी में इस तरह की ज्वैलरी आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देगी। 

यामी गौतम
यामी गौतम में शादी के लिए बिल्कुल सिंपल लुक को चुना था। जिसमे उनकी गोल्ड की ज्वैलरी शामिल थीं। गोल डिजाइन के मांगटीके के साथ गोल्ड के झुमके और गोल्ड चोकर नेकपीस बेहद खूबसूरत था। वहीं यामी गौतम की नथ उनके लुक में आकर्षक थी। जिसके साथ लाल रंग का चूड़ा और कलीरे को मैच किया गया था। शादी के लिए इस तरह की गोल्ड ज्वैलरी बेहद आकर्षक दिखेगी

आलिया भट्ट
शादी में आलिया और रणबीर दोनों ही मैचिंग आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। आलिया ने अपनी शादी में सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। आलिया ने ट्रेडिशनल रेड कलर को डिच करते हुए व्हाइट कलर की साड़ी को चुना था। सब्यसाची की साड़ी और मनीष मल्होत्रा के कस्टमाइज दुपट्टे में वो बेहद खूबसूरत ब्राइड लगीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

Created On :   6 Nov 2022 6:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story