सब्यसाची के लहंगे में नजर आई ईशा अंबानी

सब्यसाची के लहंगे में नजर आई ईशा अंबानी

डि़जिटल डेस्क, मुंबई। ईशा की शादी की पहले की रस्में-रिवाज शुरु हो चुकी हैं। और ईशा ने डिजायनर सब्यसाची के लहंगे को घर में ग्रह शांति पूजा में पहना। जिसमें ईशा बहुत ही एलिगेंट लग रही थी। और अब एक बार फिर से ईशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। जिसकी तस्वीरें खुद सब्यसाची ने अपने ऑफिशियली अकाउंट पर शेयर की हैं। बीते दिनों में देश के एक बड़े बिजनेसमैन और उधोगपती मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई भी काफी चर्चा का विषय रही थी। ईशा अंबानी की सगाई 23 सितंबर 2018 को इटली में हुई थी। जहां डिजाइनर कपडों, से लेकर लोकेशन, सेलिबेटिज तक सब चर्चा के बिषय बने हुए थे।

 
जैसा कि आप देख ही रहे हैं कि इस साल कई बड़ी जानी मानी हस्तियों की शादी हुई हैं। जैसे दीपीका पादिकोंण रणवीर सिहं और अब अगले महीने ईशा अंबानी की शादी भी 12 दिसंबर 2018 को आंनद पीरामल के साथ होने जा रही है। जी हां और शादी के कार्यक्रम भी शुरु हो चुके हैं।


रॉयल लुक में दिखी ईशा
प्री वडिंग पूजा में ट्रेडिशनल, रॉयल आउटफिट में नजर आईं ईशा अंबानी। उन्होंने अपनी ड्रेस के लिए सब्यसाची को चुना। डिजायनर सब्यसाची मुखर्जी के लहंगे में ईशा बेहद खूबसूरत और एकदम प्रिंसेस की तरह लग रही थी। 

खुद सब्यसाची ने शेयर की लेहंगे की डिटेल
सभी अपनी शादी को लेकर बहुत ही एक्साइडेड होते  हैं। फिर तो यहां बात देश के उधोगपती मुकेस अंबानी की बेटी की है। जहां हर चीज परफेक्ट होनी चाहिए। ईशा खुद बहुत स्टाइलिश हैं। तो उनकी इस स्टाइलिश लाईफ को देखते हुए सब्यसाची ने ईशा के लिए लहंगा और ज्वैलरी डिजाइन किए। सब्यसाची ने अपने ऑफिशियली आकउंट पर ईशा की तस्वीरें शेयर करते हुए लहंगे के बारे में सारी जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि लहंगे पर बंधेज, गोटा-पट्टी, और हैंड-प्रिंटेट, हैंड इम्ब्रॉयडरी के साथ तिल्ला वर्क किया गया है। जिसके साथ ईशा ने Antique Banjhej दुपट्टा कैरी किया। 

सब्यसाची की हेरिटेज ज्वेलरी में दिखा ईशा अंबानी का रॉयल अंदाज 
लहंगे के साथ ही साख ज्वेलरी को भी सब्यसाची ने डिजाइन किया। ईशा ने हेरिटेज ज्वेलरी कैरी की। उन्होंने अनकट सिंडीकेट डायमंड और जाम्बियन पन्ना हैवी नेकलेस और ईयररिंग्स पहने। जिसमें ईशा बिलकुल लुक में नजर आ रही थी।

Created On :   28 Nov 2018 8:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story