आखिर क्यों मनाया जाता है किस डे, जानें किस करने के लाभ

Kiss Day 2022: Why Kiss Day is celebrated, know the benefits of kissing
आखिर क्यों मनाया जाता है किस डे, जानें किस करने के लाभ
किस डे 2022 आखिर क्यों मनाया जाता है किस डे, जानें किस करने के लाभ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे है। वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले किस डे आता है। वेलेंटाइन वीक में किस डे का सबसे ज्यादा महत्व है। कपल्स के लिए किस करना अपनी भावना व्यक्त का एक ज़रिया है। ऐसा माना जाता है कि किस करने से प्यार के रिश्ते में और गहराई आती है। माना जाता है कि किस करने का तरीका आपके पार्टनर के बारे में बहुत कुछ बताता है। 

ऐसा ज़रुरी नहीं कि इस दिन को सिर्फ कप्लस ही किस डे मनाएं। आप अपने माता-पिता, भाई, बहन के साथ भी किस डे मना सकते हैं, मगर प्रेमी जोड़ों के बीच ये दिन कुछ ज्यादा ही पॉपुलर है। किस कई तरह को होती है जैसे फॉरहेड किस, फ्रेंच किस, हैंड किस, चीक किस, फ्लाइंग किस। यहां जानिए आखिर क्यों मनाते हैं किस डे और किस करने से स्वास्थ्य को क्या फायदे होते हैं?

आखिर क्यों मनाते हैं किस डे?
किस डे के दिन लोग किस के जरिए अपने बॉन्ड को मजबूत करते हैं। किस करने से एक दूसरे के प्रति प्यार, विश्वास और जुनून का एहसास दिलाते हैं। किस डे पहले तो सिर्फ पश्चिमी देशों में मनाया जाता था मगर बीते कुछ सालों में ये भारत में भी काफी पॉपुलर हो गया है। ऐसा माना जाता है कि किस करने से लोगों की मनोदशा में सुधार होता है और प्यार की गहराई बढ़ती है। कहा जाता है कि, किस में ऐसी अविशेष शक्ति होती है जिससे इंसान को बेहतर महसूस होता है। वेलेंटाइन वीक में किस डे मनाने के पीछे का भाव भी यही है। स्वास्थ की दृष्टि से भी किस करने के कई फायदे हैं, ये भी एक कारण है की किस डे को लोकप्रियता बहुत है। 

क्या हैं किस करने के लाभ
किस करना रोमांस का ही हिस्सा माना जाता है मगर इसके तमाम हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, एक पैशनेट और रोमांटिक किस तनाव कम करती है, ब्लड प्रेशर घटाने में सहायक होती है। किस करने से आपकी मांसपेशियां टाइट और टोंड रहती हैं। इसके अलावा किस करने से कैलोरी भी बर्न भी होती है।  

1- हाई ब्लड प्रेशर कम करना
किस करने से हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक किस करते समय दिल की धड़कने बढ़ती हैं जिससे नसें चौड़ी हो जाती हैं। इस कारण खून का बहाव बढ़ जाता है और ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट नॉर्मल रहता है।

2- स्ट्रेस रिलीज करने में सहायक
किस करना चिंता और तनाव कम करने का एक उपाय है। ऐसा कह सकते हैं किस करने से मूड फ्रेश होता है, जिससे चिंता या बेचैनी जैसी समस्या दूर होती हैं। दरअसल, किस करने से किस करने से दिमाग में ऑक्सीटोसिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है। ये हार्मोन स्ट्रेस कॉसिंग हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम करता है जिससे स्ट्रेस रिलीज होता है।

3- कैलोरी बर्न
एक किस आपके वर्कआउट सेशन की जगह नहीं ले सकता मगर हम ये जरूर कह सकते हैं कि किस करने से कैलोरीज़ बर्न होती हैं। किस करने से हर मिनट 2 से 3 कैलोरीज़ बर्न होती हैं। किस करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे शरीर में ऑक्सीजन फ्लो बढ़ता है जिससे हार्ट रेट बढ़ता है। इससे कैलोरीज़ तेज़ी से बर्न होती हैं। 

4- फेशियल मसल टोन करने में सहायक
ये फैक्ट है कि, किस करने से आपके चेहरे और होठों की मसल्स का अच्छा खासा वर्कआउट हो जाता है। किस करते समय चेहरे की 34 मसल्स और 112 सांकेतिक मसल्स का इस्तेमाल होता है। इससे आपका कॉलेजन प्रोडक्शन तेज़ होता है और आपकी फेशियल मसल्स टाइट हो जाती हैं। ये आपकी मसल्स टोन करने में बहुत लाभदायक होता है। 

5- कोलेस्ट्रॉल कम करता है
कहा जाता है कि, किस करने से खून में सीरम कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। ये एक स्टडी में साबित किया जा चुका है की जो कपल्स अक्सर किस करते हैं उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक से बचा जा सकता है।
 

Created On :   12 Feb 2022 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story