जानिए भारत के कुछ विशेष चर्चों के बारे में जहां बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है क्रिसमस

Know about some special churches in India where Christmas is celebrated with great pomp
जानिए भारत के कुछ विशेष चर्चों के बारे में जहां बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है क्रिसमस
क्रिसमस स्पेशल जानिए भारत के कुछ विशेष चर्चों के बारे में जहां बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है क्रिसमस

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। 25 दिसंबर को भगवान इशु के जन्मदिन पर बड़े ही धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। क्रिसमस का त्योहार विदेशों के साथ साथ हमारे देश में भी एक बड़े लेवल पर सेलिब्रेट किया जाता है। क्रिसमस के मौके पर सभी के हॉलीडे होते हैं। और लोग छुट्टीयों को बेहतरीन बनाने और क्रिसमस को धूम धाम से सेलिब्रेट करने के लिए कुछ खास जगह की तलाश करते हैं। ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट जगह की तलाश कर रहें हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन चर्च ढूंढ कर लाएं हैं - 

सेंट कैथेड्रल चर्च गोवा

गोवा में मौजूद सेंट केथेड्रल चर्च भारत का सबसे बड़ा चर्च है। इसे चर्च को सेंट केथेरिन का केथेड्रल भी कहा जाता हैं और यह पुर्तगाली शासनकाल में बने किसी भी चर्च से बड़ा है। इस आकर्षक इमारत की लंबाई 250 फीट, चौड़ाई 181 फीट और ऊँचाई 115 फीट है। बताया जाता है कि इस चर्च को बनने में 57 साल का लंबा वक्त लगा था। इस चर्च का आकर्षण क्रेंद चर्च में लंगी गोल्डन बेल हैं जिसे दूनिया की सबसे सुंदर बेल माना जाता है।  

सेंट जॉर्ज सिरो- मालाबार कैथोलिक फोरेन चर्च चंपाकुलम

सेंट जॉर्ज सिरो- मालाबार कैथोलिक फोरेन चर्च केरल के सबसे पूराने रोमन कैथोलिक चर्चों में से एक है। इस चर्च को 427 ईस्वी में बनाया गया था। इस चर्च से कई पुरात्तविक कलाकृतियों को खोजा गया था। ये चर्च इतना सुंदर है की यहां जो भी आता है उसका यहां से वापस लौटने का मन नहीं करता है। 

बेसिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ गुड हेल्थ वेलंकन्नी

बेसिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ गुड हेल्थ को वेलंकन्नी नाम से भी जाना जाता है। बेसिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ गुड हेल्थ चैन्नई के वेलंकन्नी शहर में स्थित है। ये भारत के फेमस चर्चों में से एक है। मान्यताओं के अनुसार यहां मैरी के दर्शन हुए थे। यहां चर्च सफेद रंग का हैं। केवल कुछ ऊपर का भाग लाल रंग का है। 

मोरावियन चर्च लेह

मोरावियन चर्च भारत के सबसे ऊंचे चर्चों में शुमार है। इसकी लंबाई 1100 फीट से भी अधिक है। ये चर्च लेह में स्थित है। यहां पर क्रिसमम पर बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए यह शानदार जगह है। 

सेंट मैरी बेसिलिका बैंगलोर 

आर्कडायसिस में स्थित सेंट मैरी बेसिलिका चर्च बैंगलोर का सबसे पूराना चर्च है। जहां सभी धर्म के लोग अपनी अपनी इच्छापूर्ती के लिए आते हैं। इस जगह पर क्रिसमस एक अलग अंदाज में मनाया जाता है। अगर आपको अपने क्रिसमस को स्पेशल बनाना है तो आप को एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। 
 

Created On :   24 Dec 2022 8:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story