- कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में कोरोना के 14,849 नए केस, 155 लोगों की मौत
- लद्दाख: मोल्डो में भारत और चीन के बीच सैन्य कमांडरों के बीच वार्ता शुरू
- लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस, CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- दक्षिण अफ्रीका ने सीरम इंस्टीट्यूट के कोविड-19 वैक्सीन को दी मंजूरी, भारत से करेगा आयात
- आज भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद को लेकर 9वें दौर की वार्ता होगी
अनलॉक-1 : धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी जिंदगी

हाईलाइट
- अनलॉक-1 : धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी जिंदगी
लखनऊ , 1 जून (आईएएनएस)। कोरोना संकट के कारण हुए लॉकडाउन में करीब 70 दिनों तक जिंदगी थम सी गयी थी। लोग घरों में कैद थे। गलियां सुनसान थी। उत्तर प्रदेश में सोमवार से अनलॉक-एक शुरू हुआ। इसके तहत प्रदेश में कई तरह की छूट दी गई है। आज से जीवन को फिर से पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
सड़कों पर गाड़ियां चलती नजर आईं। रेहड़ी, फल, खिलौने, आइसक्रीम वाले पहले के मुकाबले ज्यादा दुकानें सजाए दिखें। रोडवेज बस स्टैंड से अधिकांश मार्गो की बसें चली। थर्मल स्क्रीनिंग करा कर यात्रियों को बसों में सवार किया गया। पहले दिन कम ही यात्री यात्रा करने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे। लखनऊ रेलवे स्टेशन से आज सुबह गोमती एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुई। रेल मंत्रालय ने बताया कि स्टेशन में सभी यात्रियों की अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग की गई।
राज्य सरकार द्वारा सैलून और ब्यूटी पार्लरों को सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य एहतियातों के साथ संचालित करने की अनुमति मिलने के बाद आज सुबह सवेरे ही राजधानी में सैलून और ब्यूटी पार्लर खुल गये हैं।
हजरतगंज और विधानसभा रोड पर वाहन काफी संख्या में चल रहे है। गोमती नगर, इन्दिरानगर और अन्य जगहों में भी दुकाने खुली नजर आयी। रिक्शें और आटो पर लोग मास्क लगाकर बैठ रहे हैं। वहीं सबने अपनी गाड़ियों में सैनिटाइजर की बोतले लगा रखी है। आलमबाग की दुकानों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
कपड़े का काम करने वाले नरेश अग्रवाल ने कहा कि 70 दिनों से दुकान बंद थी। आज खुली तो ताजगी महसूस हो रही है। ऐसा लग रहा है पुराने दिन आ गये हों। जल्दी ही हमारा देश कोरोना से मुक्त होगा। काम और तेजी से चल सकेगा।
सिटी बस से अपने आफिस जाते हुए राम प्रकाश का कहना है कि इतने दिनों से ऑफिस नहीं गये है। काफी काम रूका हुआ है। आज से काम सुचारू रूप से चलेगा। अभी ऑफिस का माहौल देखना है। हमें खुद अपने आप को वायरस से बचाने के लिए सवाधान रहना पड़ेगा।
आटो रिक्शा चालक राजेश ने कहा कि लॉकडाउन के बाद आज अपनी सवारी गाड़ी निकाली है। अभी हर दिनों की अपेक्षा लोग कम सड़कों पर हैं। लेकिन सुबह से 4 सवारी मिल गयी है। इससे कुछ सब्जी खाने का खर्च निकल सकेगा। पहले की अपेक्षा लोग सड़कों पर कम निकल रहे हैं। लोगों के अन्दर अभी वायरस का डर सा है। हलांकि हम लोग मास्क और सैनिटाइजर लेकर ही अपना काम कर रहे हैं।
लखनऊ व्यापर मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने कहा, सीजन भर लॉकडाउन रहा। इससे लंबा नुकसान हुआ है। अभी अनलॉक-एक में लोग आज दुकानों पर आए हैं। बंदी से अच्छा है कि दुकानें खुली है। हम लोग स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का पालन भी कर रहे हैं।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।