शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है गरुड़ासन, जानिए हो सकते हैं किस किस तरह के लाभ

लाइफस्टाइल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है गरुड़ासन, जानिए हो सकते हैं किस किस तरह के लाभ

डिजिटल डेस्क, भोपाल । अगर आप एक सेहतमंद जीवन चाहते हैं, तो योग करना बहुत जरूरी माना जाता है। क्योंकि योग करने के बहुत सारे फायदे होते हैं। योगाभ्यास करने से मन की शांति और बेहतर सेहत दोनों ही मिलते हैं। योग के ढेरों आसन होते हैं। जिनके कई सारे फायदे होते हैं। योगाभ्यास करने से आप जीवन भर जवान और स्वस्थ बने रह सकते हैं। लोग अक्‍सर योग को एक धीमा माध्‍यम मान लेते हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। योग आपको सेहतमंद रहने में कई तरह से मदद कर सकता है। शरीर के अलग अलग हिस्सों के लिए अलग - अलग योगाभ्यास हैं, जिसकी वजह से आप किसी भी रोग, तनाव या दर्द में आराम पा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही आसन गरुड़ासन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में आपने सुना होगा। आज हम आपको गरुड़ासन के बारे में पूरे विस्तार से बताएंगे कि आप इसे कर के क्या क्या फायदे ले सकते हैं। गरुड़ासन मुख्य तौर पर कंधे, कलाई, बाजू और पैर वाले हिस्से पर अच्छा प्रभाव डालता है। इसी के साथ गरुड़ासन योग करने से आपके टखनों और कूल्हों को में भी मजबूती आती हैं। 
 

गरुड़ासन योग एक तरह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज है जो बॉडी को स्ट्रेच करने का काम करती है। इसी के साथ आज कल की बिजी लाइफ स्टाइल में लोग बहुत ही स्ट्रेस में रहते हैं, गरुड़ासन योग करने से आप का स्ट्रेस लेवल कम होता है। 


कैसे करें गरुड़ासन 
सबसे पहले ताड़ासन मुद्रा में खड़े हो जाएं। अब सांस लेते हुए अपने घुटनों को मोड़े और दोनों हाथों को सामने की ओर फैलाएं। अब पूरी बॉडी का बैलेंस दाएं पैर लें और बाएं पैर को ऊपर की ओर उठाएं। अब बाएं पैर को दाई टांग के आगे घूमाते हुए पीछे की ओर ले जाएं। अब अपने दोनों हाथों की कोहनी से क्रॉस करते हुए मोड़ना है। इस के बाद दोनों हथेलियों को नमस्कार की मुद्रा में रखें।

 

वीडियो क्रेडिट- YOGA UPLOAD with Maris Aylward

 

 

Created On :   5 Sep 2022 6:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story