रक्षाबंधन 2025: रक्षाबंधन में पूजा की थाली में अगर नहीं है ये चीजें, तो अधूरी है थाली, यहां जानें चीजों की लिस्ट

- 9 अगस्त को है रक्षाबंधन का पावन त्योहार
- राखी बांधते वक्त पूजा थाली में होनी चाहिए अहम चीजें
- यहां देखें पूरी लिस्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल रक्षाबंधन का पावन त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहनों के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन सभी बहनें अपने भाई के कलाईयों पर राखी बांधती हैं और उनके अच्छे भविष्य की मनोकामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहनों की रक्षा करने का वादा करते हैं। इस मौके पर एक पूजा की थाली और सभी जरूरी सामग्री होना भी बहुत ही जरूरी है। रक्षाबंधन के लिए बहनें राखी और मिठाई तो ले आती हैं लेकिन पूजा की सामग्री को लाना भूल जाती हैं। ऐसे में अगर आपको नहीं पता है कि पूजा थाली में क्या रखना चाहिए तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए पूजा की थाली की सामग्री की पूरी लिस्ट लाए हैं।
पूजा थाली सामग्री लिस्ट
राखी
रक्षाबंधन में सबसे ज्यादा जरूरी रक्षासूत्र होता है। जिसको सभी बहनें अपने भाईयों की कलाई पर बांधती हैं।
दीया
पूजा की थाली में दीया ना हो तो अधूरी ही लगती है। साथ ही राखी बांधने के बाद बहनें भाईयों की आरती उतारती हैं।
रोली
बहनें राखी बांधती हैं और मस्तक पर कुमकुम या रोली लगाती हैं।
अक्षत
हिंदू धर्म में पूजा पाठ के दौरान साफ चावल या अक्षत होना बहुत ही ज्यादा जरूरी माना जाता है। भाई के तिलक के बाद अक्षत लगाया जाता है।
फूल
पूजा की थाली में फूल रखना बहुत ही खास माना जाता है। साथ ही बिना फूलों की थाली बहुत ही खाली भी लगती है।
मिठाई
राखी बांधने के बाद भाई का मुंह मीठा करवाना अच्छा माना जाता है। इसलिए ही पूजा की थाली में मिठाई रखना जरूरी माना जाता है।
पानी का कलश
पूजा की थाली में पानी का कलश होना भी बहुत ही जरूरी है। ये जल भाई का मुंह मीठा करवाने के बाद पानी पिलाने के लिए काम आता है।
नारियल
नारियल रक्षा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पूजा की थाली में नारियल का होना बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही नारियल अन्य शुभ कार्यों में भी शामिल किया जाता है इसलिए पूजा की थाली में भी रखना अच्छा होता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   8 Aug 2025 5:00 PM IST















