ट्रैवल: गर्मियों में ट्रैकिंग करने का बना रहे हैं प्लान तो, ये जगह रहेंगी परफेक्ट

- इस मॉनसून ट्राई करें कुछ एडवेंचरस
- ट्रैकिंग करने से हो जाएंगे फ्रेश
- यहां हैं बेहतरीन ऑप्शन्स
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम आते ही बच्चे बाहर घूमने की जिद करने लगते हैं। सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि इस मामले में बड़े भी बच्चे बन जाते हैं। मॉनसून में ट्रैकिंग करने का मजा ही कुछ और होता है। सुंदर-सुंदर वादियां सारी थकान दूर कर दीती हैं। कई लोगों को एडवेंचर का भी बहुत शौक होता है इसलिए वो ट्रैकिंग करना पसंद करते हैं। अगर आप भी घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपके लिए ट्रैकिंग के कुछ शानदार ऑप्शन्स लेकर आए हैं। तो चलिए जानते हैं आप कहां जा सकते हैं?
उत्तराखंड
उत्तराखंड में ट्रैकिंग का बहुत अच्छा ऑप्शन है। यहां फूलो की छाटी ट्रेक जो यूनेस्को की विश्व धरोहर और स्थल और सिख तीर्थ स्थल हेमकुंड तक ले जाता है। मानसून में यह प्राचीन घाटी हजारों रंगीन फूलों से चादर से ढक जाती है और यह स्वर्ग जैसा दिखता है। ट्रेक की दूरी 55 किलोमीटर है। आप यहां आपकी ट्रैकिंग सात घंटे में पूरी कर सकते हैं।
दार्जिलिंग
दार्जिलिंग में सिंगालीला रिज ट्रैक है। यह शहर से कम ही दूरी पर है। सिंगालीला रिज नेपाल के विशान हिमालय को भारत से जोड़ता है। आप इस ट्रेक को दो से तीन दिन में पूरा कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश का सबसे फेमस और सबसे शांत ट्रेक त्रिउंड है। ट्रेक की दूरी करीब 19 से 20 किलोमीटर है। यह समुंद्र तल से 2828 मीटर की ऊचाई पर है। आप इस ट्रेक को सिर्फ एक ही दिन में पूरा कर सकते है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   18 Jun 2025 5:04 PM IST