बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो इन अभिनेत्रियों के लुक से लें इंस्पिरेशन

बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो इन अभिनेत्रियों के लुक से लें इंस्पिरेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने लोगों को अक्सर ये कहते सुना होगा कि उम्र तो बस एक नंबर है। उम्र का बढ़ना सिर्फ व्यक्ति के नजरिए पर निर्भर करता है। मगर जब बात फैशन की आती है जो कहा जाता है कि उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए, खासतौर पर महिलाओं को। लेकिन कई फैशन एक्सपर्टस का मानना है कि फैशन का उम्र से कोई लेना- देना नहीं होता है। उम्र कोई भी हो, हर कोई हर उम्र में सुंदर दिखना और दूसरों से हटके दिखना पसंद करता है। ये भी सच है कि बढ़ती उम्र की महिलाओं को ट्रेंडी और क्लासी दिखने के लिए अपने कपड़ो के चयन में खास रूप से ध्यान देने चाहिए। अगर आप भी बढ़ती उम्र में खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आप भी इन अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं।

माधुरी दीक्षित-

बॉलीवुड की धक- धक गर्ल माधुरी दीक्षित बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश है। माधुरी ने अपने एक्टिंग के साथ- साथ बढ़ती उम्र में अपने फैशन सेंस से लोगों का दिल जीता है। चाहे एथनिक लुक हो या फिर वेस्टर्न लुक हो, वो हर लुक में जलवा बिखेर देती है।

नीना गुप्ता-

नीना गुप्ता ने साबित कर दिया है कि आगर फैशन सेंस हो तो स्टाइल के लिए उम्र मोहताज नही होता। अभिनेत्री जिस तरह से अपने लुक को कैरी करती है, वह उनकी उम्र वाली महिलाओं के साथ नई जेनरेशन को भी इंस्पायर करता है।

तब्बू -

तब्बू एक्टिंग में तो माहिर है ही, उनका फैशन सेंस भी काफी बेहतरीन है। तब्बू अधिकरत सिंपल लुक को रखना ही पसंद करती है , लेकिन उनकी सिंपल लुक में भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश होता है।

भाग्यश्री-

भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपने लुक को शेयर करती रहती है। बढ़ती उम्र में भी भाग्यश्री का फैशन स्टेटमेंट और फ्लॉलेस ब्यूटी उनके चाहने वालों के दिल की धड़कने तेज कर देता है।

पूनम ढिल्लन -

पूनम ढिल्लन ने अपने पूरे करियर में कई हिट फिल्में दी है। एक्ट्रेस का फैशन सेंस भी हिट और इस बात का सबूत है उनका इंस्टाग्राम।

नीलम कोठारी -

नीलम कोठारी भी आए दिन अपने सोशल मीडिया पर एक से एक स्टाइलिश लुक को शेयर करती है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिख रही है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   25 July 2023 11:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story