रक्षाबंधन पर पहनना चाहती हैं कुछ ट्रेंडी तो, एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के इन लुक से ले इंस्पिरेशन

रक्षाबंधन पर पहनना चाहती हैं कुछ ट्रेंडी तो, एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के इन लुक से ले इंस्पिरेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्यौहार हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है। इस त्यौहार को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से बनाया जाता है। रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये त्यौहार 30 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। ये दिन हर भाई बहन के लिए बेहद ही खास होता है। इस दिन के लिए बहनें पहले ही तैयारियां शुरु कर देती हैं। अभी से बाजारों की रौनक बढ़ गई है। बहन अपने भाई के लिए राखी खरीदती हैं। वहीं इस दिन हर बहन अच्छे कपड़े पहन कर सुंदर लगना चाहती हैं। जिससे वे इस दिन सबसे खूबसूरत लग सके। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए ट्रेंडी और स्टाइलिश ड्रेस लेना चाहती हैं तो आप मृणाल ठाकुर से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उनके लुक्स अक्सर चर्चा का विषय बनते हैं वे हर लुक में खूबसूरत लगती हैं। ऐसे मे उनके ये लुक आपको इस दिन शानदार लुक देंगे।

डीप नेकलाइन के साथ शॉर्ट स्लीव कुर्ते लुक में मृणाल ठाकुर बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। उन्होंने कुर्ते तो प्लाजो पैंट के साथ कैरी किया है। पर्पल शीर दुपट्टा उनके लुक को कंपलीट कर रहा है। एक्ट्रेस ने अपने बालों में गजरा लगाया है।

मृणाल ठाकुर का सलवार-सूट वाला लुक भी काफी ग्लैमरस लग रहा है। उनके ब्लू सूट में एंब्रायडरी वर्क भी किया गया है। उन्होंने स्टेटमेंट ज्वैलरी को आउटफिट के साथ कैरी किया है। यह आपको कंफर्टेबल और क्लासी लुक देगा।

वी नेकलाइन के साथ लेस और कुर्ता और शरारा में मृणाल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके ग्रीन शेड वाले कुर्ते में फ्लोरल वर्क किया गया है। एक्ट्रेस ने ऑक्सीडाइस्ड ज्वेलरी पहनी हैं। स्लीक आईलाइर और ग्लोसी लिप्स में उनका लुक परफेक्ट लग रहा है।

मृणाल ठाकुर का पेस्टल पिंक ग्लिटर वाला शरारा भी किसी स्टाइलिश आउटफिट से कम नहीं है। स्ट्रैपी शॉर्ट कुर्ते में प्लंजिंग नेकलाइन दी गई है। उन्होंने शरारा के साथ ब्लश पिंक शेड का नेट दुपट्टा कैरी किया है।

अगर आप साड़ी में सहज महसूस करती हैं तो आप एक्ट्रेस की तरह बनारसी साड़ी पहन सकती हैं ये साड़ी हमेशा ट्रेंड रहती हैं और सुंदर लुक देती हैं। आप इसके साथ मृणाल की तरह टेम्पल ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   18 Aug 2023 11:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story