दिल्ली: आस्था का चोला ओढ़े स्वामी चैतन्यानंद सोशल मीडिया पर अंजान लड़कियों की पोस्ट में घुसकर करता था अश्लील कमेंट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आस्था का चोला ओढ़े स्वामी चैतन्यानंद केस में जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नई-नई जानकारी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर लड़कियों के प्रोफाइल को खोजकर धार्मिक ढोगी बाबा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अंजान लड़कियों की फोटो पर कमेंट करता था। रिपोस्ट भी करता था। पुलिस पूछताछ और जांच में बाबा का असली अपराधी वाला चेहरा जनता के सामने आ चुका है।
जांच में यह भी सामने आया है कि संस्था से जुड़े कई छात्रों ने बाबा पर आरोप लगाया है कि उनसे जबरन मोबाइल फोन और शैक्षणिक दस्तावेज लिए गए और विरोध करने पर निष्कासन की धमकी दी गई। चैतन्यानंद आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि की छात्राओं को नौकरी का झांसा देकर अपने नेटवर्क में फंसाता, उन पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था, इस काम में संस्था की कुछ महिला कर्मचारी मदद करती। पुलिस को बाबा के मोबाइल से छात्राओं से अश्लील बातचीत, निजी तस्वीरें और आपत्तिजनक मैसेज मिले हैं। एक चैट में तो दुबई के एक शख्स के लिए लड़की की व्यवस्था करने की चर्चा भी है।
बाबा के कैमरे, अपरहण, फिरौती के साथ साथ गर्ल्स स्टूडेंट के साथ साथ छेड़छाड़ से लेकर दुष्कर्म उनकी विदेशों तक सप्लाई में उसकी गहरी संलिप्तता पुलिस की जांच में धीरे धीरे उजागर हो रही है। धीरे-धीरे बाबा का एक-एक राज खुल रहा है। सबूत और प्रमाणिकता के लिए पुलिस को बाबा के मोबाइल से मिले चैट्स ही काफी है। पुलिस की तहकीकात में जानकारी मिली कि आरोपी बाबा लड़कियों से लगातार मैसेज कर उनसे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करता था। दिल्ली कोर्ट ने बाबा को 17 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Created On :   5 Oct 2025 11:52 AM IST