Muttaqi Press Conference Issue: प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिलाओं की नो एंट्री विवाद पर मुत्तकी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हमने मना नहीं किया...'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिलाओं की नो एंट्री विवाद पर मुत्तकी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने मना नहीं किया...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला रिपोर्टर्स की नो एंट्री पर सियासी हलचल बढ़ गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की नो एंट्री को लेकर पूरे देश ने आलोचना की है। इसके बाद ही विपक्षियों ने भी जमकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। इन सबके बीच अफगानी विदेश मंत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, हमने महिलाओं को मना नहीं किया था।

मुत्तकी का क्या है कहना?

अफगान विदेश मंत्री ने कहा है कि, हम कोशिश करेंगे कि रिश्ते और ज्यादा बेहतर हों। आना-जाना और ज्यादा हो, हालात ठीक हों। हम एक ही इलाके के रहने वाले लोग हैं और एक दूसरे की जुबान बोल सकते हैं। हमने महिलाओं को बिल्कुल भी मना नहीं किया था। उन्होंने आगे कहा कि, उनका भारत आने का मकसद दारुल उलूम देवबंद, भारतीय सरकार और सियासी लोगों से मिलना जुलना है। उन्होंने ये भी कहा था कि, भविष्य में भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापारिक और राजनीतिक रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश होगी।

महिला पत्रकार क्यों नहीं हुईं शामिल?

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हुई बातचीत के कुछ समय बाद दिल्ली में हुई थी। भारतीय पक्ष की महिला पत्रकारों को भी शामिल करने का सुझाव दिया गया था लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सूची तालिबान अधिकारियों की तरफ से बनाई गई थी और इसलिए ही भारतीय सरकार की इसमें कोई भी भूमिका नहीं है।

Created On :   11 Oct 2025 4:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story