UP News: मायावती के भतीजे आनंद को लेकर अखिलेश यादव ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- 'बीजेपी को है ज्यादा...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 9 अक्टूबर को लखनऊ में हुई बहुजन समाज पार्टी की रैली को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि, आज आकाश आनंद की जरूरत बसपा की जगह भारतीय जनता पार्टी को है। बसपा की हुई रैली में मायावती ने बीजेपी के प्रति नरम रुख रखा हुआ था। साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा था। साथ ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर भी नरम रुख रखा था और तारीफ की थी।
अखिलेश यादव का क्या है कहना?
अखिलेश यादव से सवाल किया गया था कि, बसपा की रैली से सपा का पीडीए कमजोर हो रहा है। इस पर ही अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, बहुजन समाज पार्टी को जितनी जरूरत है आकाश आनंद की, उससे कई ज्यादा जरूरत बीजेपी को उनकी है।
बिहार चुनाव पर बोले सपा अध्यक्ष
बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि, चुनाव के समय जहां बुलाया जाएगा हम लोग जाएंगे। महिलाओं को भी बराबर अधिकार मिलेगा। आधे से ज्यादा आबादी बिना कोई भी समाज खुशहाल नहीं हो सकता है।
दलित आईपीएस की आत्महत्या पर बोले अखिलेश
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के लोग पीडीए से घबराए हुए हैं। ये जातीय समीकरण को अपने इलेक्शन की होशियारी बोलते हैं। जब भी कोई हारने लगता है तो ये हाईकोर्ट भाग जाते हैं। हरियाणा में आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या पर बोले कि, ये एक बहुत ही गंभीर विषय है। जाति के आधार पर उसे अपमानित किया जा रहा है। एक चीफ जस्टिस पर जूता फेंका जा रहा है और इससे ज्यादा देश में क्या देखने को बचा है।
Created On :   11 Oct 2025 5:05 PM IST