Akhilesh Yadav Facebook Page: अखिलेश यादव के फेसबुक पेज के सस्पेंशन पर आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया जवाब, कहा- 'ये कार्रवाई सरकार नहीं बल्कि...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड कर दिया गया था। जो कि करीब 19 घंटे के बाद वापस से आया है। इसको लेकर ही केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी सवाल किए गए हैं। जिसको लेकर उन्होंने कहा है कि, इसमें सरकार की कोई भी भूमिका नहीं है।
बता दें, अखिलेश यादव के पेज पर करीब 80 लाख फॉलोअर्स हैं। पेज पर वे नियमित रूप से राजनीतिक विचार, कार्यक्रमों की जानकारी और जनता से जुड़ी हर एक अहम बातें शेयर करते हैं।
आईटी मंत्री का क्या है कहना?
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि, ये कार्रवाई फेसबुक की तरफ से की गई है, इसमें सरकार की कोई भी भूमिका नहीं है। उनके अकाउंट से एक अपमानजनक पोस्ट किया गया था, जिस वजह से ही फेसबुक ने अपनी नीतियों के मुताबिक ये फैसला ले लिया है।
क्या है मामला?
सोशल मीडिया पर शुक्रवार (10 अक्टूबर) की शाम को समाजवादी अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक पेज ब्लॉक कर दिया गया था। ऐसा बताया गया है कि, ये फैसला मेटा की कंटेंट पॉलिसी के तहत उठाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव के पेज से ही एक हिंसक और अश्लील पोस्ट साझा किया गया था।
समाजवादी पार्टी के नेता हैं गुस्सा
इस घटना के बाद ही विपक्ष ने इसको एक राजनीतिक साजिश बताया गया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से आरोप लगाया गया है कि, केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार एक साथ मिलकर ही विपक्षी आवाजों को दबाने की कोशिश कर रही है। अकाउंट सस्पेंशन के बाद से ही समाजवादी पार्टी के लोग काफी ज्यादा गुस्सा फैल गया है।
Created On :   11 Oct 2025 3:33 PM IST