Nobel Peace Prize 2025: कांग्रेस नेता ने की नोबेल पुरस्कार विजेता मचाडो की राहुल गांधी से तुलना, कहा- नेता प्रतिपक्ष भी कर रहे संविधान की रक्षा

कांग्रेस नेता ने की नोबेल पुरस्कार विजेता मचाडो की राहुल गांधी से तुलना, कहा- नेता प्रतिपक्ष भी कर रहे संविधान की रक्षा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मारिया कोरिना मचाडो को को साल 2025 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह वेनेजुएला की विपक्षी नेता हैं। मचाडो को पुरस्कार मिलने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुरंद्र राजपूत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनसे कंपेयर किया है। प्रवक्ता ने कहा कि मचाडो को संविधान की रक्षा के लिए पुरस्कार मिला। वहीं, राहुल गांधी भारत के संविधान को बचाने में लगे हुए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने क्या कहा?

सुरंद्र राजपूत ने कहा कि इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला के विपक्ष के नेता को संविधान की रक्षा के लिए दिया गया है। हिंदुस्तान में विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश के संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

नोबल शांति पुरस्कार चाहते थे डोनाल्ड ट्रंप

आपको बता दें कि, इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर काफी चर्चा थी। इस पुरस्कार के लिए पाकिस्तान, इजरायल, रूस, अजरबैजान, थाईलैंड, आर्मेनिया और कंबोडिया जैसे कई देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नामांकित किया था। बता दें, नोबेल शांति पुरस्कार 2025 जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए 338 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 94 संगठन और विभिन्न क्षेत्रों के 244 लोग शामिल हैं।

Created On :   11 Oct 2025 1:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story