बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बीजेपी के अश्विनी कुमार चौबे का अभेद किला लखीसराय, लगा चुके है हैट्रिक

बीजेपी के अश्विनी कुमार चौबे का अभेद किला लखीसराय, लगा चुके है हैट्रिक
2020 , 2015, 2010 में बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा लगातार यहां से चुनाव जीत रहे है। 2005 में जेडीयू के शैलेश कुमार जबकि 2000 और 1995 में बीजेपी के अश्विनी कुमार चौबे ने चुनाव जीता।

डिजिटल, डेस्क,पटना। 243 विधानसभा सीटों वाले बिहार मे लखीसराय विधानसभा सीट लखीसराय जिले की एक अनारक्षित विधानसभा सीट है। लखीसराय विधानसभा सीट मुंगेर संसदीय क्षेत्र में आती है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में संपन्न होंगा, पहला चरण 6 नवंबर 2025 को और दूसरा चरण 11 नवंबर 2025 को होगा। 14 नवंबर 2025 को चुनावी परिणाम घोषित किए जाएंगे। लखीसराय का सियासी इतिहास अत्यंत रोचक है। 2020 , 2015, 2010 में बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा लगातार यहां से चुनाव जीत रहे है। 2005 में जेडीयू के शैलेश कुमार जबकि 2000 और 1995 में बीजेपी के अश्विनी कुमार चौबे ने चुनाव जीता।

1977 में अस्तित्व में आई लखीसराय विधानसभा सीट के सबसे पहले चुनाव में जनता पार्टी के कपिलदेव सिंह विधायक के रुप में निर्वाचित हुए। कांग्रेस, जनता दल और आरजेडी भी यहां से जीत दर्ज कर चुके है। लखीसराय में सर्वाधिक 5 बार बीजेपी ने अपना परचम लहराया है। बीजेपी के टिकट पर विजय सिन्हा यहां से सबसे अधिक बार चुनाव जीत चुके है। वे पांच बार विधायक चुने गए। लखीसराय से विधायक रहते ही वे बिहार के डिप्टी सीएम, विधानसभा स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष बने।

लखीसराय विधानसभा सीट पर सबसे अधिक आबादी यादव मतदाताओं की है। कुर्मी, पासवान और मुसलमान वोटर भी अच्छी तादाद में हैं। भूमिहार और ब्राह्मण जैसे सवर्ण मतदाता भी चुनावों में अहम भूमिका रखते हैं।



Created On :   11 Oct 2025 2:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story