बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बाहुबलियों प्रभाव वाली मोकामा विधानसभा सीट, छोटे सरकार अनंत कुमार सिंह का अभेद किला, जेल से जीता था पिछला चुनाव

बाहुबलियों प्रभाव वाली मोकामा विधानसभा सीट,  छोटे सरकार अनंत कुमार सिंह का अभेद किला, जेल से जीता था पिछला चुनाव
अनंत सिंह ने 2020 का चुनाव जेल से जीता था।अवैध हथियार रखने के केस में अयोग्य होने के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने आरजेडी से चुनाव जीता। लेकिन अब केस में बरी होने के बाद अनंत सिंह की जेडीयू से फिर नजदीकी बढ़ गई है। उन्होंने मोकामा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा विधानसभा सीट पटना जिले की एक अनारक्षित विधानसभा सीट है। इसको उत्तर बिहार का प्रवेश द्वार कहा जाता है। मोकामा विधानसभा सीट मुंगेर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। मोकामा भारत का दूसरा सबसे बड़ा मसूर उत्पादक क्षेत्र है।

मोकामा के सियासी इतिहास की बात की जाए तो 2022 उपचुनाव में आरजेडी की नीलम देवी, 2020 में आरजेडी से अनंत सिंह, 2015 में निर्दलीय अनंत सिंह, 2010 में जेडीयू से अनंत सिंह ने चुनाव जीता था। मोकामा में बाहुबलियों का प्रभाव है। पहले बड़े सरकार के तौर पर कुख्यात अपराधी दिलीप कुमार सिंह , जबकि 2005 से अनंत कुमार सिंह छोटे सरकार का यहां वर्चस्व रहा है। अनंत सिंह यहां से 5 बार जीत हासिल की, तीन बार जेडीयू से और एक बार निर्दलीय और एक बार आरजेडी से चुनाव जीत चुके है।

अनंत सिंह ने 2020 का चुनाव जेल से जीता था।अवैध हथियार रखने के केस में अयोग्य होने के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने आरजेडी से चुनाव जीता। लेकिन अब केस में बरी होने के बाद अनंत सिंह की जेडीयू से फिर नजदीकी बढ़ गई है। उन्होंने मोकामा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। यहां करीब 17 फीसदी अनुसूचित जाति, 2.3 फीसदी मुस्लिम मतदाता है। जबकि अनंत सिंह का मजबूत वोट बैंक राजपूत समुदाय है। जिनकी तादात 14.3 फीसदी जबकि यादव वोटर्स की संख्या 24 फीसदी है।

Created On :   11 Oct 2025 1:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story