सपा का बड़ा आरोप: अखिलेश यादव ने ऐसा क्या कर दिया जो हुआ फेसबुक अकाउंट ब्लॉक? जानें SP ने किसके सर फोड़ा ठीकरा?

अखिलेश यादव ने ऐसा क्या कर दिया जो हुआ फेसबुक अकाउंट ब्लॉक? जानें SP ने किसके सर फोड़ा ठीकरा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ शुक्रवार शाम कार्रवाई होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। SP ने इसका ठीकरा यूपी सरकार और केंद्र सरकार पर फोड़ा है। पार्टी का कहना है कि अखिलेश यादव के खिलाफ साजिश रची जा रही है। दूसरी ओर सूत्रों का कहना यह है कि सपा चीफ का अकाउंट फेसबुक ने खुद ब्लॉक किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने फेसबुक की गाइडलाइन के विरुद्ध जा कर पोस्ट किया।

क्यों किया गया सपा चीफ का अकाउंट ब्लॉक?

सरकारी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव ने एक हिंसक पोस्ट शेयर किया था जिसके चलते फेसबुक ने एक्शन लिया। फेसबुक ने यह कार्रवाई अपनी पॉलिसी को देखते हुए शाम 6 बजे की है।

सपा का आरोप

आपको बता दें कि, सपा प्रमुख के अकाउंट पर अक्सर ऐसे पोस्ट शेयर किए जाते हैं जो सरकार की नीतियों की निंदा करते हैं। इसके अलावा पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी भी शेयर की जाती है।

इस मामले पर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड करना लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया है, जहां वह विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। बहरहाल, समाजवादी पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी।

Created On :   11 Oct 2025 9:44 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story