उत्तरप्रदेश सियासत: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा - लोगों को निशाना बनाने की बजाए...

डिजिटल डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने शुक्रवार को योगी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को लोगों को निशाना बनाने के बजाय उनके कल्याण पर ध्यान देना चाहिए। इससे प्रशासन के साथ जनता का जुड़ाव मजबूत होगा। वहीं, इससे पहले गुरुवार को साप सांसद ने रात दीपा सराय स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि संभल में कई परिवारों को तालाब की जमीन पर कथित रूप से मकान बनाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। सपा सांसद ने कहा, "चाहे कोई 500 मीटर दूर रहता हो या 50 किलोमीटर दूर, मेरे निर्वाचन क्षेत्र का हर व्यक्ति मेरा अपना है। अगर कुछ भी गलत होता है, तो मैं अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़ा हूं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए उनकी कानूनी लड़ाई लडूंगा।" इसके अलावा सपा सांसद ने जोर देते हुए कहा कि लोगों को निशाना बनाने की बजाय अगर जन कल्याण पर ध्यान देती तो उससे जनता का सीधे जुड़ाव हासिल कर सकती थी।
सपा सांसद ने योगी सरकार पर लगाए ये आरोप
सपा नेता ने कहा ऐसा लगता है एक खास वर्ग को निशाना बनाने के लिए जल्दबाजी में नोटिस जारी किए गए हैं। मैं सरकार से उम्मीद करता हूं कि न्याय होगा। सांसद ने कहा, "लोगों को निशाना बनाने के बजाय सरकार और प्रशासन को ऐसी नीतियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो नागरिकों की मदद करें। जब लोगों को फायदा होता है, तो वे जुड़ते हैं। लेकिन समुदायों को 'बदले से प्रेरित और एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा' करार दिया।
यह भी पढ़े -यूपी 'विकसित यूपी 2047' महाभियान को मिले 35.5 लाख सुझाव, कृषि-शिक्षा-ग्रामीण विकास बने प्रमुख मुद्दे
बर्क पर संभल हिंसा में लोगों को भड़काने का आरोप
बता दें, संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क कई विवादों में घिरे रहे हैं। उन पर बिजली चोरी, आवास पर अवैध निर्माण शामिल है। इसके अलावा साल सपा सांसद पर 2024 में संभल मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान कथित रूप से लोगों को भड़काने का आरोप है। हाल ही में सपा सांसद से बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी, इंडिया गठबंधन के साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन भाजपा को हराकार बिहार में सरकार बनाएगी।
Created On :   11 Oct 2025 12:13 AM IST