बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 2020 में कांग्रेस को यहां से 58सालों के बाद जीत नसीब हुई, जानिए जमालपुर विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

2020 में कांग्रेस को यहां से 58सालों के बाद जीत नसीब हुई, जानिए जमालपुर विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधानसभा सीटों वाले बिहार में जमालपुर विधानसभा सीट मुंगेर जिले की एक अनारक्षित विधानसभा सीट है। आपको बता दें मुंगेर और जमालपुर को जुड़वा शहर भी कहा जाता है। विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र है,यहां 24 फीसदी है शहरी वोटर्स है।

इस सीट पर 17 बार चुनाव हुए है, जिनमें कांग्रेस को चार बार जीत मिली है, 2020 में कांग्रेस को यहां से 58 सालों के बाद जीत नसीब हुई थी। जेडीयू भी चार बार जीत दर्ज कर चुकी है। जनता दल और जनता पार्टी ने दो दो बार चुनाव जीता है। एसएसपी, सीआईपी, बीजेपी, लोकदल और आरजेडी एक एक बार यहां से इलेक्शन जीत चुके है।

2020 में कांग्रेस के अजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। 2015 और 2010 में जेडीयू के शैलेश कुमार चुनाव जीते। 2005 में एलजेपी के पशुपति कुमार पारस निर्वाचित हुए। जमालपुर का सियासी इतिहास अत्यंत रोचक है। यहां एससी करीब 16 फीसदी, एसटी तीन फीसदी, मुस्लिम चार फीसदी है। आपको बता दें बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि चुनावी नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

Created On :   11 Oct 2025 2:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story