Amritsar Alcohol Case: मजीठा में शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 23, दर्जोनों की हालत गंभीर, अब तक 10 लोग गिरफ्तार

- मजीठा में शराब पीने से 23 की मौत
- दर्जनों अस्पताल में भर्ती
- मृतकों के परिवार को 10 लाख का मुआवजा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब जहरीली शराब मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 तक पहुंच गई है। वहीं, दर्जनों लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में सप्लायर समेत 10 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
10 लाख का मुआवजा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार (13 मई) को दोपहर में मजीठा पहुंचे थे। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों को 10-10 लाख के मुआवजे का एलान किया। पुलिस इस मामले को लेकर बिलकुल एक्टिव है। अब तक 10 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है।
मृतकों में कहां के निवासी शामिल?
भंगाली कलां
मराडी कलां
पातालपुरी
थ्रिएवाल
तलवंडी खुम्मन
करनाला
'दषियों को बख्शा नहीं जाएगा'
पंजबा के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मजीठा के आस पास के गांवों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की दुखद खबर मिली है। मासूम लोगों के इन हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ये मौतें नहीं, कत्ल हैं। जहरीली शराब से लोगों के घरों में मातम का माहौल बनाने वाले इन दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मैं परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी।
SSP ने दी थी अहम जानकारी
SSP मनिंदर सिंह ने मंगलावर (14 मई) को अहम जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि हमें कल रात सूचना मिली कि नकली शराब पीने से यहां लोगों की मृत्यु हो रही है। तुरंत कार्रवाई करते हुए हमने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में हमने मेन सप्लायर परबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हम छानबीन कर रहे हैं कि कहां-कहां से शराब मंगाई गई है। हम पूरे तंत्र को खत्म कर देंगे। सरकार की ओर से हमें निर्देश हैं कि नकली शराब का सेवन कराने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। हमने 2 FIR दर्ज की है। मामले में 14 लोगों की मृत्यु हो गई है, 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
Created On :   14 May 2025 11:13 AM IST