BHU Clash: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी परिसर में पत्थरबाजी, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, ड्रोन से की जा रही निगरानी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। वारारणी के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। इस वजह से वहां काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। मामले को शांत करने के लिए भारी पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी की दो होस्टल के छात्रों ने एक-दूसरे के ऊपर पत्थर फेंके। जिसमें एक विद्यार्थी के घायल होने की खबर मिली है। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए और इस घटना पर काशी जोन के पुलिस उपायुक्त (DCP) गौरव बंसवाल ने विस्तृत जानकारियां दी है।
यह भी पढ़े -बीएचयू में शांतिपूर्ण 'मनरेगा बचाओ संग्राम' मार्च को पुलिस ने किया रोकने का प्रयास एनएसयूआई अध्यक्ष
डीसीपी ने घटना को लेकर क्या कहा?
डीसीपी ने इस घटना को लेकर कहा कि रुइया और बिरला छात्रावास के विद्यार्थियों के बीच जन्माष्टमी के मौके पर कहासुनी हो गई थी, जिसको लेकर यह विवाद आज फिर से हुआ। इसी वजह से दो छात्रों के गुट आपस में लड़ लिए। हमें पत्थबाजी करने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर प्रोक्टोरियल बोर्ड के जवान समेत भारी फोर्स भेजी गई। इसके बाद वहां से छात्र भाग निकले। वहीं जो घायल विद्यार्थी घायल हुए थे, उन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
छतों से की जा रही निगरानी
गौरव बंसवाल ने बताया कि घायल छात्रों ने हमें जानकारी दी है कि विवाद के समय कुछ पूर्व छात्र और अनाधिकृत रुप से मौजूद थे। इन्हीं की पहचान करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जिसमें ड्रोन की मदद से सभी हॉस्टल की छतों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड एक-एक कमरे की पड़ताल कर रहा है। अगर किसी भी कमरे में अनाधिकृत छात्र पाया गया तो उसको यहां से बाहर निकाल कर कमरे को सील कर दिया जाएगा।
Created On :   29 Jan 2026 8:27 PM IST












