Barabanki Accident: बाराबंकी में खतरनाक हादसा, चलती बस पर गिरा बड़ा पेड़, 5 लोगों की मौत, अन्य घायल

- बाराबंकी में हुआ भीषण हादसा
- चलती बस पर गिर गया पेड़
- 5 लोगों की मौत, अन्य घायल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक भीषण हादसा हुआ है। यूपी रोडवेज की बस पर अचानक से भारी और बड़ा पेड़ गिर गया, जिसके चलते 5 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही अन्य लोग घायल हैं। ये हादसा हरख चौराहे के राजा बाजार क्षेत्र का है। यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ितों को तुरंत मदद पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं।
कैसे गिरा पेड़?
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में ज्यादा बारिश हो रही थी और उस बीच ही एक रोडवेज बस हैदरगढ़ जा रही थी। जिसके ऊपर बड़ा पेड़ गिर गया था। पेड़ गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। पेड़ गिरने से बस की छत पूरी तरह से चकनाचूर हो गई थी और कई यात्री नीचे दब गए थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रसाशन मौके पर पहुंच गई थी और तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। उन्होंने बस में फंसे हुए घायलों को बाहर निकालकर तुरंत ही पास के हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया था। इस हादसे में ड्राइवर के साथ-साथ चार यात्रियों ने भी अपनी जान गंवा दी।
सीएम योगी ने जताया दुख
सीएम योगी ने बाराबंकी में हुए बस हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को जल्द से जल्द हॉस्पिटल पहुंचकर उनकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है।
Created On :   8 Aug 2025 2:31 PM IST