Rajasthan School Roof Collapsed: झालावाड़ स्कूल हादसे पर CM भजनलाल शर्मा ने जताया दुख, कहा- अधिकारियों को दिए निर्देश, मुफ्त में होगा घायलों का इलाज

झालावाड़ स्कूल हादसे पर CM भजनलाल शर्मा ने जताया दुख, कहा- अधिकारियों को दिए निर्देश, मुफ्त में होगा घायलों का इलाज
  • झालावाड़ स्कूल हादसे पर CM शर्मा की प्रतिक्रिया
  • पीड़ितों के प्रति जताया दुख
  • हादसे में 4 बच्चों ने गंवाई जान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के झालावाड़ में हुए भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए शोक व्यक्त किया है। सीएम ने कहा भगवान उन परिवारों को दुख झेलने की हिम्मत दे जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है। इसी के साथ सीएम ने बताया कि घायल बच्चों के उपचार के लिए धिकारियों को निर्देशित किया गया है।

आपको बता दें कि, झालावाड़ में शुक्रवार (25 जुलाई) की सुबह एक सरकारी स्कूल की छत ढहने से भीषण दुर्घटना घटी। इस हादसे के चलते 4 बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनका इलाज जारी है। अभी भी कुछ बच्चे मलबे में दबे हुए हैं जिनकों बचाने का कार्य जारी है। मालूम हो, जब यह हादसा हुआ उस समय क्लास में करीब 60 बच्चे मौजूद थे।

'अधिकारियों को दिया गया निर्देश'

सीएम भजनलाल शर्मा ने हादसे को लेकर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें।

फ्री में होगा घायलों का इलाज

राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिवालर ने हादसे पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि झालावाड़ में स्कूल में दुखद घटना की जानकारी मिली है। दुख है, बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चों का इलाज सरकारी खर्चे पर होगा। उच्च स्तरीय जांच होगी कि आखिर कैसे छत गिरी।

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

जानकारी के मुताबिक, स्कूल की छत काफी जर्जर हालत में थी। वहीं, बारिश के चलते छत की हालत और भी ज्यादा खराब हो गई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार छत ढहने की यही वजह बताई जा रही है।

यह भी पढ़े -क्या रातोंरात जगदीप धनखड़ को हटाने के पीछे है पॉलिटिकल स्ट्रेटजी? RJD ने बताया उपराष्ट्रपति पद पर किसे बिठाना चाह रही है BJP

Created On :   25 July 2025 11:28 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story