भारत दौरा: भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे अयोध्या पहुंचे, आज करेंगे रामलला के दर्शन

भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे अयोध्या पहुंचे, आज करेंगे रामलला के दर्शन
  • उत्तरप्रदेश के अयोध्या पहुंचे भूटान पीएम व उनकी पत्नी
  • मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया
  • पीएम तोबगे राम मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे आज शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के अयोध्या पहुंचे। पीएम तोबगे और उनकी पत्नी ओम ताशी डोमा ने रामलला के दर्शन किए और पूजा अर्चना की

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे के साथ उनकी पत्नी भी आज सुबह अयोध्या पहुँचे। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। मिली जानकारी के अनुसार भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और उनकी पत्‍नी राम मंदिर के अलावा हनुमानगढ़ी और अन्‍य प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन पूजन करेंगे। भूटान पीएम की यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। शेरिंग तोबगे दर्शन-पूजन के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मीडिया से मीली जानकारी के अनुसार चार घंटे के प्रवास में भूटान पीएम राम मंदिर, हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे। उनके सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश के कई मंत्री शामिल हो सकते हैं।

आपको बता दें जैसे ही भूटानी पीएम का काफिला अयोध्‍या पहुंचा,वो पहले विदेशी पीएम हैं जो रामलाल के दर्शन करने अयोध्या के राम मंदिर आए हैं। हालांकि वे अन्य मंदिरों में भी जाएंगे। वे करीब दो घंटे राम मंदिर परिसर में रहेंगे। तोबगे राम मंदिर का अंतिम चरण में चल रहे निर्माण कार्यों को देखेंगे। साथ ही मंदिर के बारे में कई महत्तवपूर्ण जानकारी हासिल करेंगे।

Created On :   5 Sept 2025 12:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story