उत्तरप्रदेश के बलिया में गंगा में हुआ बड़ा नाव हादसा, तीन की मौत, अन्य लोगों की तलाश

उत्तरप्रदेश के बलिया में गंगा में हुआ बड़ा नाव हादसा, तीन की मौत, अन्य लोगों की तलाश
  • नाव हादसा
  • 3 की मौत
  • कई लोग नाव में थे सवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।उत्तरप्रदेश के बलिया में एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा नदी में एक नाव पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि नाव में 40 सेअधिक लोग सवार थे। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। नाव हादसा फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर घाट पर हुआ है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव में सवार लोग एक मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लेकिन बीच धार में नाव पलट गई, कुछ लोग तैर कर बाहर निकल आए, कुछ नाव सवारियों को घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तैर कर बचा लिय। उन्हें नजीदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है,उनका इलाज जारी है।

बलिया डीएम रवींद्र कुमार ने हादसे को लेकर मीडिया को जानकारी दी, उन्होंने कहा आज सुबह करीब 8:30 बजे माल्देपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के लिए लोग आए थे। उसी कार्यक्रम के अंतर्गत लोग नाव से दूसरी ओर जा रहे थे। हमें सूचना मिली कि इंजन में खराबी होने के कारण नाव पलट गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने बचाव अभियान शुरू किया। अभी तक की सूचना के अनुसार सभी लोगों को निकाल लिया गया है, 3 महिलाओं की मृत्यु की सूचना है। 4 महिलाएं ज़िला अस्पताल में भर्ती हैं। अभी नाव निकालना बाकी है, उसके नीचे कोई दबा ना हो, इस कारण बचाव अभियान अभी भी जारी है। नांव में 30 लोगों के सवार होने की सूचना है। नाविक अभी फरार है।

Created On :   22 May 2023 6:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story