Bihar News: जमुई में इंजीनियर के खिलाफ EOU का एक्शन, घर से 40 लाख नकद बरामद, 4 ठिकानों पर रेड जारी

जमुई में इंजीनियर के खिलाफ EOU का एक्शन, घर से 40 लाख नकद बरामद, 4 ठिकानों पर रेड जारी
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने जमुई के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापा मारा है। कार्रवाई में 40 लाख नकद और आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में सम्राट सरकार के एक महीने पूरे होने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। सरकार लगातार दावा कर रही है कि भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी बीच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार सुबह जमुई जिले में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने ग्रामीण कार्य प्रमंडल झाझा के एग्जीक्यूटिव इंजनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच में अब तक 40 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इंजनियर पर आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल टीम दस्तावेजों और संपत्ति की जांच में जुटी हुई है।

चार ठिकानों पर सुबह से कार्रवाई

EOU को सूचना मिली थी कि इंजनियर गोपाल कुमार ने अपनी आय से ज्यादा संपत्ति बनाई है। इसके बाद 15 मई को मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह पटना, जमुई और झाझा के चार ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया।

पटना से जमुई तक जांच

पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी, कंकड़बाग, जमुई के किराए के मकान और झाझा स्थित कार्यालय में जांच की गई। टीम को कई जरूरी कागजात और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

40 लाख नकद बरामद

छापेमारी के दौरान अब तक 40 लाख रुपए नकद मिले हैं। EOU का कहना है कि अभियंता ने करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की आय से अधिक संपत्ति बनाई है। फिलहाल जांच और दस्तावेजों की पड़ताल जारी है।

Created On :  

Tags

Next Story