Bihar SIR Draft Voter List: बिहार वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट हो गया जारी, जानें कैसे अपने नाम को करें उस लिस्ट में चेक

- बिहार में वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट हुआ जारी
- वोटर्स चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना
- जानें नाम चेक करने की प्रक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव का आगाज होने वाला है। उससे पहले ही राज्य में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण यानि एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसका सीधा असर वोटर लिस्ट में भी दिख सकता है, इसलिए ही वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाता है। पुराने नामों को हटाकर नए नाम ऐड किए जाते हैं। साथ ही जो भी गलतियां होती हैं उनको भी सही किया जाता है। बता दें, 1 अगस्त को बिहार वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल होगा कि उनका नाम लिस्ट में है या नहीं? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो चलिए वोटर लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।
कैसे चेक करते हैं नाम?
अगर आपको बिहार वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना है तो आप बिहार की एसआईआर वोटर लिस्ट में जाकर अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप https://ceoelection.bihar.gov.in/index.html पर जाकर आपको ड्राफ्ट पोर्टल लिस्ट का लिंक मिल जाएगा। इसके बाद आप थोड़ा नीचे स्क्रोल करेंगे तो आपको नीचे करंट अपडेट्स का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन में जाने के बाद आपको SIR ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल w.r.t.01.07.2025 लिखा नजर आएगा। इसके बाद आप इस लिंक को क्लिक करेंगे और एक नया विंडो नजर आएगा। आप वहां पर जाकर जानकारी देंगे और आपकी लिस्ट डाउनलोड हो जाएगी।
लिस्ट में नाम नहीं मिलता है तो क्या करना होगा?
अगर आपको वोटर लिस्ट ड्राफ्ट में अपना नाम नहीं मिलता है तो आपको फॉर्म 6 भरना होगा। इसके बाद आप उस फॉर्म को जमा कर दें। ये फॉर्म ऑनलाइन पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपको ऑफलाइन फॉर्म भरना है तो आप अपने विधानसभा क्षेत्र के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर या असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के पास ले जाकर जमा कर सकते हैं।
Created On :   1 Aug 2025 2:53 PM IST