Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 27 Dec 2024 8:15 AM IST
पूर्व पीएम के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक घोषित
पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई दिग्ग नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वहीं सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किा है।
- 27 Dec 2024 8:10 AM IST
कांग्रेस के कर्नाटक में सभी कार्यक्रम रद्द, दिल्ली पहुंचे राहुल-खड़गे
पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने आज कर्नाटक में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली पहुंच गए हैं।
- 27 Dec 2024 8:05 AM IST
मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का बीती रात AIIMS में निधन हो गया। तबियत खराब होने के चलते उन्हेंं गुरुवार रात दिल्ली एम्स मेंं भर्ती कराया गया था। उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया है।
- 27 Dec 2024 8:00 AM IST
NCR में सुबह-सुबह हुई बूंदा-बांदी, अब और बढ़ेगी ठंड
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। इससे यहां ठंड और भी बढ़ गई है। बता दें कि, इससे दो दिन पहले भी दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी। मौसम विभाग ने तीन दिन का कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
Created On : 27 Dec 2024 8:00 AM IST