Buddha Purnima 2025: देशभर में बुद्ध पूर्णिमा का उत्साह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू- उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं

- देश में बुद्ध पूर्णिमा की धूम
- प्रसिडेंट मुर्मू ने दी बधाई
- पीएम मोदी ने किया 'एक्स' पोस्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में आज यानि सोमवार (12 मई) को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस पर्व की खूब सारी शुभकामनाएं दी हैं। सभी दिग्गजों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया है। तो चलिए देखते हैं सभी ने क्या कहा?
प्रेसिडेंट मुर्मू ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। करुणा के प्रतीक महात्मा बुद्ध का अहिंसा, प्रेम और करुणा का अमर संदेश समस्त मानवता के कल्याण का मूल मंत्र है। उनके आदर्शों से समानता, सद्भाव और न्याय जैसे शाश्वत मूल्यों में हमारी आस्था प्रबल होती है। उनकी शिक्षाएं हम सबको नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं। आइए, हम सब महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाएं और अपने जीवन में सदाचार का अनुसरण करते हुए शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान करें।
उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुद्ध पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पवित्र दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है, जिनकी गहन बुद्धि चुनौतीपूर्ण समय में हमारे लिए ध्रुव तारे के रूप में कार्य करती है। भगवान बुद्ध का अहिंसा, दया और मध्यम मार्ग का संदेश आज की दुनिया में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है, व्यक्ति और समग्र मानवता दोनों के लिए। आइए हम गौतम बुद्ध द्वारा बताए गए महान सिद्धांतों के प्रति खुद को फिर से प्रतिबद्ध करें और उनकी शिक्षाओं का प्रकाश सबके लिए अधिक शांतिपूर्ण, दया माया से भरा और सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की दिशा में मार्गदर्शन करें।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं। सत्य, समानता और सद्भाव के सिद्धांत पर आधारित भगवान बुद्ध के संदेश मानवता के पथ-प्रदर्शक रहे हैं। त्याग और तप को समर्पित उनका जीवन विश्व समुदाय को सदैव करुणा और शांति के लिए प्रेरित करता रहेगा।
Created On :   12 May 2025 9:33 AM IST