चंद्रनाथ हत्याकांड अपडेट: CM सुवेंदु के PA की हत्या से जुड़े मामले में CBI ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, अब तक इतने हुए अरेस्ट

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में जांच एजेंसी सीबीआई लगातार सख्त कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है। इस मामले से जुड़े एक अपराधी विनय राय को उत्तर प्रदेस के बनारस से अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह इस घटना में कथित तौर पर साजिशकर्ता है।
यह भी पढ़े -फाल्टा पुनर्मतदान जहांगीर के नाम वापस लेने पर भाजपा और माकपा ने टीएमसी को कहा 'कायर'; सपा ने फैसले का किया समर्थन
हत्या की साजिश में सक्रिय
सीबीआई ने विनय की गिरफ्तारी के बाद कहा कि वह इस हत्या की साजिश में एक्टिव था। जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला है। सीबीआई ने उसको अरेस्ट कर अपने साथ पश्चिम बंगाल के लिए निकल गई है, जहां पर आरोपी से आगे की पूछताछ की जाएगी।
अब तक कितने आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक जांच एजेंसी ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई लगातार इस मामले में कड़ी कार्रवाई कर रही है और इस हत्याकांड की साजिश की परतें एक-एक करके खोल रही है। इसके साथ ही आरोपियों को बीच आपसी कनेक्शन का भी पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़े -जहांगीर खान ने अभिषेक बनर्जी के '10 जन्म भी कम पड़ जाएंगे' वाले दावे की निकाल दी हवा, भाजपा का रास्ता क्लियर
CBI ने जताई उम्मीद
सीबीआई अधिकारी कहते हैं कि विनय राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे अब कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। इसके साथ ही एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हत्या की साजिश किस स्तर पर रची गई थी और इसमें और कितने लोगों को शामिल किया गया था। फिलहाल अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।
चंद्रनाथ की कब हुई थी हत्या?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से ठीक दो दिन बाद यानी 4 मई, 2026 को परिमाण जारी हुए और 6 मई की रात करीब 11 बजे कुछ हलावरों ने उनकी गाड़ी रोककर गोलियों से भून दिया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Created On :   19 May 2026 11:43 PM IST













