हिमाचल प्रदेश न्यूज: राजस्व मंत्री ने महंगाई के मुद्दे पर BJP और PM मोदी पर जमकर बरसे, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या बोले?

डिजिटल डेस्क, शिमला। केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल की बढ़ाई गई किमतों पर राजनीति गरमाई हुई है। इसी क्रम में हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने एक बयान जारी किया है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार और भाजपा पर तीखा हमला किया है। उनका कहना है कि इन किमतों की वजह से लोगों की जेब पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने महंगाई से लेकर नगर निकाय चुनावों पर बीजेपी को घेरने का काम किया है।
यह भी पढ़े -हिमाचल की गोद में बसा महर्षि वशिष्ठ का पवित्र गांव, जहां 'औषधीय कुंड' में स्नान करने से दूर होती है रोग-व्याधि
सस्ते दामों पर तेल की खरीदी
राजस्व मंत्री ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध का हवाला देते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाना सही बात नहीं है। वो आगे कहते हैं, "भारत, रूस और अन्य देशों से सस्ते दाम पर कच्चा तेल खरीद रहा है। इस तेल को रिफाइन करके दूसरे देशों को निर्यात (Export) किया जा रहा है, लेकिन देश के उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दी जा रही।"
उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों के मुकाबले कम दामों पर ईंधन मिल रहा है। लेकिन भारतीय उपभोक्ताओं को लगातार भारी टैक्स और सेस लगातार दबाया जा रहा है।
यह भी पढ़े -दलाई लामा से मुलाकात कर भावुक हुईं भूमि पेडनेकर, बोलीं- 'लौटते वक्त आंखों से बहने लगे आंसू'
चुनावी दावों पर BJP को घेरा
राज्य में हाल ही में आयोजित हुए नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों पर भी उन्होंने टिप्पणी की है। उन्होंने बीजपी के दावों पर तंज करते हुए कहा कि पार्टी नेताओं को चुनाव परिणामों को बढ़ा-चढ़ाकर बताने की लत लग गई है।
उन्होंने चुनाव को लेकर आगे कहा कि सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर चुनाव होना बाकी है। इसके बाद ही यह साफ होगा कि किस पार्टी के कितने अध्यक्ष बनते हैं। साथ ही वो कहते हैं कि कांग्रेस समर्थित, बीजेपी सपोर्टर और कई जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशियों को दबदबा है। इस वजह से बीजेपी का दावा जमीनी हकीकत से कई दूर है।
Created On :   19 May 2026 10:41 PM IST












