प्लेन क्रैश: मुबई एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन क्रैश, 6 यात्री और दो क्रू मेंबर थे सवार

मुबई एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन क्रैश, 6 यात्री और दो क्रू मेंबर थे सवार
  • मुबई एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन क्रैश
  • 6 यात्री और दो क्रू मेंबर विमान में थे सवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार 14 सितंबर को एक चार्टर्ड प्लेन (प्राइवेट विमान) लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसलकर क्रैश हो गया। प्लेन दो हिस्सों में बट चुका है। विमान में 6 यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डीजीसीए ने घटना के बारे में जानकारी दी है कि विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल मुंबई हवाई अड्डे के रनवे 27 पर लैंडिंग के दौरान फिसल गया। विमान में 6 यात्री और 2 क्रू सदस्य सवार थे। भारी बारिश के कारण दृश्यता 700 मीटर थी। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

इस हादसे के बाद की वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बारिश के बीच रनवे के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे के दौरान चार्टर्ड प्लेन में आग लग गई थी, जिसपर आपातकालीन सेवाओं द्वारा काबू पा लिया गया है।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) के प्रवक्ता ने बताया कि रनवे 27 पर सेवा फिर से शुरू हो गई है, जहां विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए संचालित वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल लैंडिंग के समय रनवे पर क्रैश हो गया था।

Created On :   14 Sep 2023 2:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story