Boiler Blast Update: छत्तीसगढ़ बॉयलर धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 19, मौके पर मजदूरों के परिजनों ने किया हंगामा, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 19 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 13 की मृत्यु रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान हुई हैं। वहीं, दो की जान रायपुर के कालड़ा हॉस्पिटल में गई है। प्लांट में यह हादसा मंगलवार दोपहर को हुआ है, जहां पर बॉयलर ब्लास्ट हो गया था। बताया जा रहा है कि मरने वालो में 4 छत्तीसगढ़ और 15 उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े -सक्ती जिले के वेदांता प्लांट हादसे में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई तय मंत्री लखन लाल देवंगन
कलेक्टर ने जांच के दिए आदेश
इस घटना में कुल 36 लोग झुलस गए हैं। इनमें से 18 का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इस हादसे के बाद पीड़ित के परिजनों ने मौके पर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। कुछ लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है। इसको लेकर परिजन कह रहे हैं कि प्रबंधन की तरफ से कोई सूचना नहीं दे रहा है। इस दुर्घटना के बाद कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़े -'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में निर्णायक कदम सीएम साय
वेदांता प्रबंधन का ऐलान
वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रूपए सहायता राशि और नौकरी देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही घायलों को भी 15-15 लाख रुपए देने की बात कही है। इससे पहले PMO ने मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि हर मृतक के परिजन को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई
राज्य के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने इस घटना पर दुख जाहिर किया है। उनका कहना है कि इस हादसे में शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।
Created On :   15 April 2026 8:11 PM IST













