पूर्वोत्तर का दौरा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज असम और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर, जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा, ड्रैगन को इशारों ही इशारों में भारत की चेतावनी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज असम और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर, जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा, ड्रैगन को इशारों ही इशारों में भारत की चेतावनी
  • असम और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर राजनाथ सिंह
  • जवानों के साथ करेंगे मुलाकात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी 23 अक्टूबर को असम और अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौर पर जा रहे हैं। यह दौरा इसलिए खास हो जाता है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से भारत-चीन के संबंध कुछ खास नहीं रहे हैं। भारत, चीन की विस्तारवादी सोच को सिरे से नकारता है और उस पर लगाम लगाने का प्रयास करता रहता है।

राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश में सेना के जवानों से मुलाकात करेंगे। साथ ही उनके साथ दशहरा का त्योहार भी मनाएंगे। अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जवान चीनी सेना से आंख में आखं डालकर बात करते हैं। ये किसी से छुपा नहीं है कि कैसे चीन अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ करने की कोशिश करता रहता है जिसे भारतीय सेना नकाम करती रहती है। हाल ही में चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों को अपना बताया था। जिसे भारत ने सिरे से नकारते हुए चीनी सरकार की आलोचना की थी।

सिंह ने ट्वीट कर क्या कहा?

असम और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर जाने से पहले राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, "आज मैं असम और अरुणाचल प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर तेजपुर पहुंचूंगा। अपनी यात्रा के दौरान, मैं क्षेत्र में तैनात सशस्त्र बलों के जवानों के साथ बातचीत करूंगा और अग्रिम क्षेत्रों का भी दौरा करूंगा। तवांग में सैनिकों के साथ दशहरा मनाने का इंतजार है।"

दौरा कितना खास?

सिंह के इस दौरे को चीन को संदेश देने के तौर पर देखा जा रहा है। भारत-चीन संबंध को सही तरीके से समझने वाले विश्लेषकों का कहना है कि, हाल के दिनों में घटित घटना को लेकर भारत सरकार चीन को लेकर सतर्क है। भारतीय बॉर्डर पर भारत सरकार ने सेना की गतिविधि बढ़ा दी है। सीमा सुरक्षा और चीन को सख्त निर्देश देने के लिए रक्षा मंत्री अरुणाचल प्रदेश का दौर कर रहे हैं और ये चीन को ये मैसेज देने की कोशिश की जा रही है कि भारत अपनी संप्रभुता और अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं कर सकता है।

Created On :   23 Oct 2023 4:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story