ऑपरेशन सिंदूर: हाथों में झंडा और जोरदार नारेबाजी..भारतीय सेना के सम्मान में दिल्ली में तिरंगा यात्रा, सीएम रेखा गुप्ता- मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी शामिल

हाथों में झंडा और जोरदार नारेबाजी..भारतीय सेना के सम्मान में दिल्ली में तिरंगा यात्रा, सीएम रेखा गुप्ता- मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी शामिल
  • सिख समुदाय ने दिल्ली में निकाली तिरंगा यात्रा
  • सीएम रेखा गुप्ता ने लिया हिस्सा
  • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद लोगों में खुुशी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में खुशी की लहर है। कई राज्यों में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार (21 मई) को सिख समुदाय की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सिखों के हाथों में तिरंगे थे और उन्होंने जोरदार नारेबाजी की।

यह भी पढ़े -समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर एफआईआर दर्ज, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उनकी माता पर आपत्तिजनक कमेंट किए जाने का है आरोप

रेखा गुप्ता ने लिया यात्रा में हिस्सा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश की सेवा के लिए, देश की रक्षा के लिए, देश की एकजुटता के लिए हमेशा हमारा खालसा पंत आगे रहा है और आज की हमारी यह तिरंगा यात्रा भी यही संदेश देने के लिए है कि देश के सिख समाज का हर एक व्यक्ति इस मातृ भूमि पर मर मिटने के लिए तैयार खड़ा है। मैं सिख समाज के मेरे सभी भाईयों को बधाई देती हूं जिन्होंने आज इतनी बड़ी तिरंगा यात्रा दिल्ली में आयोजित की। सीएम ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों पर कहा कि उचित निर्णय हुआ है और विश्व के पटल पर भारत का संदेश जाना बहुत जरूरी है। भारत एकजुट है, एकमत है। आतंकवाद हमारे लिए केवल वार्ता का विषय नहीं है। हमारे देश के एक भी व्यक्ति का आतंकवाद के कारण प्राण गंवाना अब भारत को मंजूर नहीं है।

सिरसा ने की सेना की तारीफ

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हमारी सेना ने शौर्य दिखाया। उनके शौर्य के पराक्रम को आज हम सलाम करते हैं। आज सभी सिख समुदाय के लोगों ने हमारी सेना की शान में यह रैली निकाली है। उस वीर मां को भी हम वंदन करते हैं जिसने उस वीर पूत को जन्म दिया, जिसने 100 किलोमीटर अंदर जाकर दुश्मन को मिट्टी में मिलाने का काम किया।

Created On :   21 May 2025 10:22 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story